लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : महिला से धोखाधड़ी, बलात्कार के जुर्म में व्यक्ति को 10 साल की कड़ी सजा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 09:50 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अदालत ने 23 वर्षीय युवती से बार-बार बलात्कार करने और उससे धोखाधड़ी करने के जुर्म में एक शख्स को 10 साल सश्रम कैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश एस गुप्ता ने 33 वर्षीय स्टीवन उर्फ ओबेरी गॉडफ्रे डीक्रूज को इन अपराधों का दोषी पाया और बृहस्पतिवार को सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 376 (2) (एन) (बार-बार बलात्कार) के तहत अपराध का दोषी ठहराया जाने के अलावा आरोपी को धारा 420 (धोखाधड़ी) और आईटी कानून के तहत दोषी पाया गया। अतिरिक्त लोक अभियोजक रेखा हिवरले ने अदालत को बताया कि यह अपराध नवंबर 2014 से सितंबर 2016 के बीच हुआ। आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार पीड़िता से बलात्कार किया। अभियोजक ने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक ही संस्थान में काम करते थे और दोनों लिव इन में रह रहे थे। बाद में उसने पीड़िता को बताया कि वह पहले से शादी-शुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वह युवती से पैसे भी मांगता था। उसने पैसा नहीं देने पर दोनों की अंतरंग तस्वीरें सार्वजनिक करने की भी धमकी दी। हिवरले ने बताया कि डर से पीड़िता ने उसे कुछ लाख रुपये दिए, लेकिन बाद में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?