लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नौकरी नहीं मिलने की वजह से जालना में व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:07 IST

Open in App

जालना, 15 सितंबर महाराष्ट्र के जालना जिले में 22 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मराठा आरक्षण खत्म होने की वजह से नौकरी पाने में असमर्थ रहने का हवाला देते हुए आत्महत्या कर ली।

आष्टी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सदाशिव शिवाजी भुंबर ने मंगलवार को पार्थुर तहसील के येनोरा गांव में स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने दावा किया है कि शिक्षा और सरकारी नौकरी में मराठा आरक्षण के खत्म होने से वह नौकरी पाने में असमर्थ रहा और इसी वजह से वह यह भयानक कदम उठा रहा है।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा कर रखा था और वह पुणे में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था लेकिन बढ़िया वेतन नहीं मिलने की वजह से उसने नौकरी छोड़ दी। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की जांच जारी है।

इस साल मई में उच्चतम न्यायालय ने मराठा समुदाय को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दाखिले में आरक्षण देने वाले 2018 के महाराष्ट्र क़ानून को रद्द कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती