लाइव न्यूज़ :

गुढ़ीपाडवा के बाद महाराष्ट्र में लॉकडाउन? टास्क फोर्स ने की 8 से 15 दिनों लॉकडाउन की सिफारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2021 21:05 IST

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज रविवार को कोरोना से निपटने के लिए बनाए गए टास्क फोर्स के साथ विशेष बैठक की. इसमें टास्क फोर्स ने राज्य में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 8 से 15 दिनों के सख्त लॉकडाउन की वकालत की.

Open in App
ठळक मुद्देसंभावना है कि गुढ़ीपाडवा (मंगलवार) के बाद राज्य में सख्त लॉकडाउन लगा दिया जाए.फैसला सोमवार सुबह की बैठक में हो सकता है. मुख्यमंत्री स्वयं 8 दिनों के लॉकडाउन के पक्ष में हैं.

मुंबईः महाराष्ट्र राज्य में कोविड-19 का संक्र मण थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही राज्य में सख्त लॉकडाउन लगाए जाने की जरूरत का जिक्र कर चुके हैं.

ऐसे में संभावना है कि गुढ़ीपाडवा (मंगलवार) के बाद राज्य में सख्त लॉकडाउन लगा दिया जाए. फैसला सोमवार सुबह की बैठक में हो सकता है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज रविवार को कोरोना से निपटने के लिए बनाए गए टास्क फोर्स के साथ विशेष बैठक की. इसमें टास्क फोर्स ने राज्य में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 8 से 15 दिनों के सख्त लॉकडाउन की वकालत की.

हालांकि मुख्यमंत्री स्वयं 8 दिनों के लॉकडाउन के पक्ष में हैं. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तकरीब दो घंटे चली बैठक में प्रदेश में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाए जाने और कठोर नियम को लेकर चर्चा की गई. बैठक की शुरुआत में टास्क फोर्स ने 14 दिन के लॉकडाउन पर अपनी भूमिका रखी.

बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास, डॉ. तात्याराव लहाने, डॉ. संजय ओक, डॉ. अविनाश सुपे, डॉ. शशांक जोशी, डॉ. राहुल पंडित, डॉ. वसंत नागवेकर, डॉ. जमीर उदवाडिया, डॉ. जहीर वीरानी, डॉ. ओम श्रीवास्तव तथा चिकित्सा शिक्षा सचिव सौरभ विजय मौजूद थे. आज अहम बैठक में होगा फैसला कल सोमवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ठाकरे टास्क फोर्स तथा उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ अहम बैठक करेंगे. जिसमें यह तय किया जाएगा कि लॉकडाउन कब से और कितने दिनों का लगाया जाना है.

यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी. बिना लॉकडाउन मुश्किल होगा राज्य में कोरोना से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लॉकडाउन अत्यंत आवश्यक हो गया है. अत: यह लॉकडाउन काफी कठोर होगा. टास्क फोर्स की बैठक में 3 सदस्यों ने 8 दिन के लॉकडाउन की वकालत की तो अन्य तीन सदस्यों ने 14 दिन के लॉकडाउन लगाने की बात कही.

विशेषज्ञों का मानना है कि बिना लॉकडाउन के संक्र मण की चेन तोड़ना नामुमकिन हो गया है. चुनाव वाले राज्यों में क्यों नहीं बढ़ रहा संक्रमण महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि हमने कोविड-19 टास्क फोर्स से यह अध्ययन करने के लिए कहा है कि केवल महाराष्ट्र में मामले क्यों बढ़ रहे हैं और उन राज्यों में नहीं जहां चुनाव हो रहे हैं. कई मंत्री वहां बड़े पैमाने पर सभाएं कर रहे हैं, जन सभाओं और रोड शो में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

बावजूद इसके उन राज्यों में संक्रमण के मामलों में कोई उछाल नहीं है. लॉकडाउन से पहले जनता को दें 3 दिन शिवसेना नेताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख आग्रह किया है कि सख्त लॉकडाउन लगाए जाने से पूर्व आम जनता को तीन दिन का समय दिया जाना चाहिए, ताकि वे अपने जरूरत का सामान एकत्रित कर सकें. शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने कहा कि अचानक लॉकङाउन के ऐलान से अव्यवस्था फैल सकती है लेकिन लोगों को समय दिए जाने से बाजारों में भीड़ नहीं उमड़ेगी और लॉकडाउन का उद्देश्य सफल हो सकेगा.

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे