लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान परिषदः जून-जुलाई में सेवानिवृत्त हो रहे 10 सदस्य, सभापति निंबाल्कर और नेता प्रतिपक्ष दरेकर भी शामिल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2022 18:11 IST

उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, शिवसेना नेता दिवाकर रावते, सदाभाऊ खोट, सुरजीतसिंह ठाकुर, विनायक मीते, प्रसाद लाड और संजय दौंड शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिंबाल्कर, दरेकर और फाटक भी इस सूची में शामिल हैं। एमएलसी का कार्यकाल छह साल का होता है। महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीटें हैं जिनमें से मौजूदा समय में 15 सीटें खाली हैं। 

मुंबईः महाराष्ट्र विधान परिषद के 10 सदस्यों का कार्यकाल इस साल जून-जुलाई के दौरान पूरा हो जाएगा। इन दस सदस्यों में सदन के सभापति रामराजे नाइक निंबाल्कर और नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर भी शामिल हैं। विधान पार्षद (एमएलसी) रविंद्र फाटक जून में सेवानिवृत्त होंगे जबकि बाकी नौ सदस्यों का कार्यकाल जुलाई के अंत में समाप्त हो रहा है।

 

इन सभी 10 सदस्यों को बुधवार को विदाई दी गई क्योंकि चालू बजट सत्र उनके, विधानमंडल के उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने से पहले आखिरी सत्र है। जानकारी के मुताबिक विधान परिषद से जून-जुलाई में जो सदस्य सेवानिवृत्त होंगे उनमें राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, शिवसेना नेता दिवाकर रावते, सदाभाऊ खोट, सुरजीतसिंह ठाकुर, विनायक मीते, प्रसाद लाड और संजय दौंड शामिल हैं।

इनके अलावा निंबाल्कर, दरेकर और फाटक भी इस सूची में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एमएलसी का कार्यकाल छह साल का होता है। विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विदाई भाषण दिया। इस मौके पर विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ विधान पाषर्दों ने भी अपनी बात रखी। सदन से सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में दो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)के, पांच भाजपा के और तीन शिवसेना के सदस्य हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीटें हैं जिनमें से मौजूदा समय में 15 सीटें खाली हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJPकांग्रेसशिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी