लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीड़ में शादियों में शरीक होने वाले लोगों के लिये कोविड-19 जांच अनिवार्य की गई

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:36 IST

Open in App

औरंगाबाद, 23 जून महाराष्ट्र के बीड़ जिले के प्रशासन ने शादियों में शरीक होने वाले लोगों के लिये कोविड-19 जांच रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही समारोह स्थल पर केवल 50 लोगों के एकत्र होने की अनुमति होगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीड़ के जिला कलेक्टर रविन्द्र जगताप ने शादियों के संबंध में एक नए आदेश में कहा कि प्रशासन ने पाबंदियों के बावजूद शादी समारोहों में भीड़ देखी है।

नए निर्देशों के अनुसार समारोह स्थल की अग्रिम बुकिंग और समारोह के लिये अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि आयोजक और विवाह स्थलों के मालिक एक दिन में केवल एक शादी समारोह की मेजबानी कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस को समारोह में शामिल होने वाले 50 लोगों के संपर्क विवरण लेने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उनकी आरटी-पीसीआर तथा एंटीजेन जांच रिपोर्ट नेगेटिव हों।

उन्होंने कहा कि अगले आदेश तक बीड़ में घर में समारोह आयोजित करने के लिये पुलिस की अनुमति लेने की आवश्यकता होगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में संक्रमण की दर फिलहाल 7.11 प्रतिशत जबकि ऑक्सीजन वाले बिस्तरों पर मरीजों की मौजूदगी की दर 11.97 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी