लाइव न्यूज़ :

एचडी देवगौड़ा की कांग्रेस को सलाह, अगर समर्थन दें तो शिवसेना को पांच साल तक न करें परेशान, BJP को उद्धव ने सिखाया है सबक

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 11, 2019 16:15 IST

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) एक साथ आ गए हैं, हालांकि अभी काग्रेस से हरी झंडी दिखाई जानी बाकी है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस को एक सलाह दी है।

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) एक साथ आ गए हैं, हालांकि अभी काग्रेस से हरी झंडी दिखाई जानी बाकी है। यहां से रास्ता क्लियर होने के बाद सूबे की नई सरकार का गठन होगा। इस बीच जनता दल (सेकुलर) यानि जेडीएस के और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस को एक सलाह दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि अगर कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देती है तो उसे 5 साल तक बिल्कुल परेशान नहीं होना चाहिए। तभी लोग कांग्रेस पर भरोसा करेंगे। 

आगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोलते हुए कहा कि बालासाहेब ने महाराष्ट्र में बीजेपी को जगह दी है। आडवाणी और वाजपेयी बाला साहेब के आवास पर गए और उनसे सीटों के लिए अनुरोध किया था। बीजेपी ने उसे उलट दिया है, इसीलिए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को सबक सिखाने के लिए ये फैसला लिया है। अब कांग्रेस और एनसीपी को बीजेपी को हटा देना चाहिए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान खत्म हो चुकी है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर एकसाथ चुनाव लड़ा और एनडीए को बहुमत भी प्राप्त हुआ, लेकिन शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती थी, लेकिन बीजेपी इस पर तैयार नहीं हुई। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019एचडी देवगौड़ाकांग्रेसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण