महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों और कई इलाकों में भरा पानी

By कोमल बड़ोदेकर | Published: June 24, 2018 05:53 PM2018-06-24T17:53:12+5:302018-06-24T18:15:52+5:30

मुंबई सहित आस-पास के इलाके में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों और निचली बस्ती में पानी भरने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़कों पर पानी भरने से यातायात के परिचालन में मुश्किल आ रही है। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लगने की भी खबरे हैं। 

Maharashtra Heavy rain lashes Mumbai leaving streets water-logged in several parts of the city Kurla | महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों और कई इलाकों में भरा पानी

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों और कई इलाकों में भरा पानी

मुंबई, 24 जून। मुंबई सहित आस-पास के इलाके में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों और निचली बस्ती में पानी भरने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़कों पर पानी भरने से यातायात के परिचालन में मुश्किल आ रही है। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लगने की भी खबरे हैं। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली सहित उत्तर भारत में गर्मी से मिलेगी जल्द राहत, मौसम विभाग बताया-इस तारीख से बरसेंगे बदरा 

हांलाकि इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राह‍त तो मिली है लेकिन निचली बस्तियों और सड़कों पर पानी भर जाने से ये बारिश कुछ लोगों के लिए आफत की बारिश भी बनकर आई है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक मुंबई भारी बारिश की संभावना जताई है। 


इसके अलावा मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में इस सप्ताह मानसून की गतिविधि ने जोर पकड़ लिया है और मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। भीषण गर्मी का सामना कर रहे मध्य और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को अगले दो से तीन दिन में कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर मानसून से पहले की बारिश के लिए 27 जून से स्थितियां अनुकूल होने जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें: गोवा में भारी बारिश, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

दिल्ली में मानसून के 29 जून को पहुंचने की उम्मीद है जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि है। दक्षिण पश्चिमी मानसून निर्धारित सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को पहुंचा और केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश हुई। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करे

Web Title: Maharashtra Heavy rain lashes Mumbai leaving streets water-logged in several parts of the city Kurla

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे