लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मांगी माफी, कहा- मेरा मराठियों को कम करके आंकने का कोई इरादा नहीं था

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2022 14:34 IST

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भाषण की भारी आलोचना हुई थी। ऐसे में अब उनकी ओर से इसपर सफाई पेश की गई।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर "मराठियों की भावनाओं को आहत करने" का आरोप लगाया।कोश्यारी ने कहा था कि अगर महाराष्ट्र खासकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा।वहीं, अब उनकी ओर से सफाई पेश की गई।

मुंबई: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक भाषण पर भारी आलोचना के बीच महाराष्ट्र में एक और विवाद देखने को मिल रहा है। उनपर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य ने "मराठियों की भावनाओं को आहत करने" का आरोप लगाया। कोश्यारी ने कहा था कि अगर महाराष्ट्र खासकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी नहीं रह पाएगी।

उनके भाषण ने मराठी बनाम गुजराती विवाद को जन्म दिया क्योंकि राज्य के शीर्ष नेताओं ने दावा किया कि यह "स्थानीय लोगों का अपमान" था। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल कार्यालय की ओर से सफाई पेश की गई। कार्यालय की ओर से कहा गया कि महाराष्ट्र को आगे बढ़ाने में मराठी लोगों का सबसे ज्यादा योगदान है। मुंबई महाराष्ट्र की शान है। यह देश की आर्थिक राजधानी भी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मेरा मराठी लोगों को कम आंकने का कोई इरादा नहीं था। मैंने केवल गुजरातियों और राजस्थानियों के योगदान पर बात की। मराठी लोगों ने मेहनत करके महाराष्ट्र का निर्माण किया, यही कारण है कि आज कई मराठी उद्यमी प्रसिद्ध हैं। वहीं, तमाम विपक्षी नेताओं ने राज्यपाल के बयान को महाराष्ट्र का अपमान बताते हुए माफी की मांग की थी।

टॅग्स :Bhagat Singh Koshyariमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी