लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल कोश्यारी ने की ठाकरे सरकार की तारीफ, कहा- किसानों को तनाव मुक्त और कर्ज मुक्त बनाने की कोशिश कर रही है सरकार

By भाषा | Updated: January 26, 2020 17:41 IST

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह राज्यपाल ने कहा, ‘‘कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था की नींव है और प्रगति तभी होगी जब किसान खुश और सक्षम होंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोश्यारी ने कहा कि कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था की नींव है इसलिए सरकार किसानों को ‘‘तनाव मुक्त और कर्ज मुक्त’’ बनाने की कोशिश कर रही है। मुंबई के शिवाजी पार्क में मराठी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र औद्योगिक रूप से उन्नत राज्य है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को कहा कि कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था की नींव है इसलिए सरकार किसानों को ‘‘तनाव मुक्त और कर्ज मुक्त’’ बनाने की कोशिश कर रही है। मुंबई के शिवाजी पार्क में मराठी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र औद्योगिक रूप से उन्नत राज्य है और सरकार उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं को हल करने में प्राथमिकता देगी।कोश्यारी ने यह भी कहा कि राज्य ने पिछले 60 वर्षों में खेती, शिक्षा और रोजगार में उल्लेखनीय प्रगति की है और सरकार का उद्देश्य उद्यमियों के योगदान के जरिए इन सभी क्षेत्रों में मूल सुधार लाना है। उन्होंने 175 वर्ष पूरे करने के लिए मराठी थिएटर आंदोलन की प्रशंसा की और घोषणा की कि इसके गौरवपूर्ण इतिहास का जश्न मनाने के लिए मुंबई में एक संग्रहालय की स्थापना की जाएगी।राज्यपाल ने कहा, ‘‘कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था की नींव है और प्रगति तभी होगी जब किसान खुश और सक्षम होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार उन्हें तनाव मुक्त और कर्ज मुक्त बनाने की कोशिश कर रही है। राज्य में फसल बीमा योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन आवश्यक है। राज्य ने इस पर पहले ही मंत्रिमंडल की उप समिति बनाई है।’’कोश्यारी ने कहा कि राज्य सरकार मुंबई के तट पर छत्रपति शिवाजी महाराज और दादर के इंदु मिल परिसर में बाबासाहेब आंबेडकर के स्मारकों पर काम तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना