लाइव न्यूज़ :

6 साल में 30 लाख से ज़्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, हर दिन 1,369 केस?, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2025 17:27 IST

Maharashtra Government: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में कुत्तों के काटने की घटनाओं में तेज बढ़ोतरी की बात स्वीकार करते हुए बुधवार को विधानसभा में बताया कि साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देऔसतन प्रतिदिन लगभग 1,369 मामले सामने आए हैं जो कि बेहद चिंताजनक है।ग्रामीण स्थानीय निकायों को इसी तरह के निर्देश 27 नवंबर को दिए गए।विभाग ने 14 नवंबर को सभी नगर निकायों को ये निर्देश जारी किए थे।

नागपुरः महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को राज्य में कुत्तों के काटने के मामलों में तेज वृद्धि की बात स्वीकार करते हुए बताया कि पिछले छह साल में कुत्तों के काटने के 30 लाख से ज़्यादा मामले सामने आए और साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत हुई है। राज्य में इन वर्षों के दौरान औसतन प्रतिदिन लगभग 1,369 मामले सामने आए हैं जो कि बेहद चिंताजनक है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में कुत्तों के काटने की घटनाओं में तेज बढ़ोतरी की बात स्वीकार करते हुए बुधवार को विधानसभा में बताया कि साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत हुई है।

शिंदे ने मुंबई, पुणे, नागपुर और कल्याण-डोंबिवली जैसे बड़े शहरों में आवारा कुत्तों की संख्या अनियंत्रित तरीके से बढ़ने को लेकर व्याप्त चिंता के बीच शिवसेना (उबाठा) के विधायक सुनील प्रभु के प्रश्न पर यह जवाब दिया। शहरी विकास विभाग ने 14 नवंबर को सभी नगर निकायों को ये निर्देश जारी किए थे, जबकि ग्रामीण स्थानीय निकायों को इसी तरह के निर्देश 27 नवंबर को दिए गए।

शिंदे ने कहा कि पशु प्रजनन नियंत्रण नियम, 2023 राज्य भर में लागू किया जा रहा है, जिसके लिए इस वर्ष मार्च में सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए थे। रेबीज से हुई मौतों के पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने और आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण में देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल इस पर विचार नहीं किया जा रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरएकनाथ शिंदेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण