लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने पटोले के फोन टैपिंग के आरोपों की जांच के लिए समिति बनायी

By भाषा | Updated: July 10, 2021 10:44 IST

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले द्वारा लगाए फोन टैपिंग के आरोपों की जांच के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पाण्डेय के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।

राज्य के खुफिया विभाग के आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) इस तीन सदस्यीय समिति का हिस्सा होंगे।

इस हफ्ते राज्य विधानसभा के दो दिवसीय मॉनसून सत्र के दौरान गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने सदन में उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की घोषणा की थी।

पटोले का आरोप है कि 2016-17 के दौरान उनका फोन टैप किया गया जब वह संसद के सदस्य थे और देवेंद्र फडणवीस राज्य सरकार का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका फोन इस आड़ में टैप किया गया कि यह मादक पदार्थ के तस्कर अमजद खान का नंबर है।

सरकार ने शुक्रवार शाम को आदेश जारी करते हुए कहा कि समिति मामले की जांच करेगी और तीन महीने में विधानसभा को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। आदेश में कहा गया है, ‘‘अगर फोन पर निगरानी रखना राजनीति से प्रेरित पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।’’

पटोले ने जब सदन में इस मुद्दे को उठाया तो कई सदस्यों ने उच्च स्तरीय जांच कराने का समर्थन किया। पटोले विदर्भ क्षेत्र के भंडारा क्षेत्र में सकोली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने पहले कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फडणवीस के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए 2017 में भगवा पार्टी भी छोड़ दी थी और कांग्रेस में लौट आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"