लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने वाजपेयी की प्रतिमा के अनवारण कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी : भाजपा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 13:10 IST

Open in App

मुंबई, 26 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनवारण करने के लिए मुंबई आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया। दौरा रद्द होने के बाद भाजपा ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिमा के अनावरण संबंधी कार्यक्रम को अनुमति देने से अंतिम क्षण में इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम मुंबई के उपनगर कांदिवली के खेल संकुल में शनिवार को वाजपेयी की जयंती पर होना था।

महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -कांग्रेस के गठबंधन महा विकास आघाडी की सरकार है।

भाजपा नेता और उत्तरी मुंबई से लोकसभा सदस्य गोपाल शेट्टी ने दावा किया कि राज्य के खेलमंत्री सुनील केदार ने ‘‘कार्यक्रम की अनुमति देने से अंतिम समय में इनकार कर दिया।’’

शेट्टी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति रद्द किए दिए जाने के बाद नड्डा को अपना मुंबई दौरा रद्द करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत