लाइव न्यूज़ :

जालना-नांदेड एक्सप्रेसवे के सर्वेक्षण को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी, समृद्धि राजमार्ग से जुड़ेगी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:31 IST

Open in App

औरंगाबाद, सात सितंबर महाराष्ट्र के लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने मराठवाड़ा क्षेत्र में जालना और नांदेड़ शहरों के बीच एक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए सर्वेक्षण की मंजूरी दे दी है, जो निर्माणाधीन मुंबई-नागपुर 'समृद्धि' राजमार्ग से जुड़ेगा।

चव्हाण ने ट्वीट किया कि सरकार ने प्रस्तावित एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को भी अपनी मंजूरी दे दी है।

छह सितंबर को पारित एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) में कहा गया है कि गोदावरी नदी के तट पर स्थित नांदेड़, सिखों के लिए धार्मिक महत्व रखता है और समुदाय के लिए दक्षिण काशी की तरह है। औरंगाबाद के बाद नांदेड़ मराठवाड़ा का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण शहर है क्योंकि यह तेलंगाना और कर्नाटक के नजदीकी राज्यों से जुड़ता है और बड़ी संख्या में वाहन वहां से गुजरते हैं।

जीआर ने कहा कि सरकार ने जालना और नांदेड़ शहरों के बीच प्रस्तावित सड़क की लंबाई के लिए ड्रोन सर्वेक्षण करने की मंजूरी दी है। चव्हाण ने जीआर की प्रति भी ट्वीट की।

इसमें कहा गया है कि प्रस्तावित परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक एजेंसी नियुक्त की जाएगी। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) को इस परियोजना के कार्यान्वयन प्राधिकरण के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रस्तावित सड़क निर्माणाधीन समृद्धि एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग