लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : गौरक्षक बनकर ग्रामीणों को लूटने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:11 IST

Open in App

पालघर, 17 नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में गौरक्षक बनकर कुछ ग्रामीणों को कथित रूप से लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना आदिवासी बहुल मोखदा तहसील के गेम्याची मेट गांव में 12 नवंबर की रात को हुई।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता प्रजनन के उद्देश्य से मवेशी खरीद कर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने खुद के ''गौ-रक्षक'' (स्वघोषित गौरक्षक) होने का दावा किया और उनसे 20,000 रुपये लूट लिए।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी वामन गवरी, रजनी बुधर, अविनाश भोए और नागेश धोंडमारे को मंगलवार को आईपीसी की धारा 395 (डकैती) के तहत गिरफ्तार किया गया।

इस बीच, ग्रामीणों के एक समूह ने मंगलवार को मोखदा पुलिस थाने के बाहर धरना दिया और आरोप लगाया कि पुलिस ऐसे लोगों के साथ मिलीभगत करके उगाही कर रही है। समूह में अधिकतर महिलाएं थीं। स्थानीय संगठन श्रमजीवी संगठन के नेताओं सीता घटाल और विजय जाधव ने धरने का नेतृत्व किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग