लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 09:37 IST

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी महाराष्ट्र में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास एक ट्रक ने मंगलवार तड़के दो कार और एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में बताया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) में कार्यरत एक पशु चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। ये सभी एक कार से सवार थे।

उन्होंने बताया कि घटना खालापुर टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुई जब ट्रक ने दो कारों और एक मालवाहक वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया था।

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान पशु चिकित्सक डॉ. वैभव झांजरे, उनकी मां, पत्नी और बेटी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण