लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बहुमत परीक्षण में असदुद्दीन ओवैसी के दो विधायकों समेत चार ने न किया वोट और न ही विरोध

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 30, 2019 15:56 IST

विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) दिलीप वाल्से पाटिल ने बहुमत परीक्षण कराया। बहुमत प्रस्ताव के खिलाफ विपक्ष में से किसी ने वोट नहीं किया क्योंकि 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों की गिनती शुरू होने से पहले ही बीजेपी के सभी 105 विधायक वॉकआउट कर गए। 

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दो विधायकों समेत चार ने सदन में न तो वोट किया और न ही विरोध किया।बहुमत प्रस्ताव के खिलाफ विपक्ष में से किसी ने वोट नहीं किया क्योंकि 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों की गिनती शुरू होने से पहले ही बीजेपी के सभी 105 विधायक वॉकआउट कर गए थे। 

महाराष्ट्र विधानसभा में शनिवार (30 नवंबर) को शिवसेना की अगुवाई वाले महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन ने बहुमत परीक्षण में कामयाबी पाई। अघाड़ी के पक्ष में 169 वोट पड़े। दिलचस्प बात है कि हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दो विधायकों समेत चार ने सदन में न तो वोट किया और न ही विरोध किया। एआईएमआईएम के अलावा सीपीआईएम और एमएनएस के एक-एक विधायक ने खड़े होकर शांत रहकर सदन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और बहुमत परीक्षण में न तो वोट किया और न ही विरोध किया।

विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) दिलीप वाल्से पाटिल ने बहुमत परीक्षण कराया। बहुमत प्रस्ताव के खिलाफ विपक्ष में से किसी ने वोट नहीं किया क्योंकि 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों की गिनती शुरू होने से पहले ही बीजेपी के सभी 105 विधायक वॉकआउट कर गए थे। 

बता दें कि 21 अक्टूबर को हुए राज्य के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली थीं। इसके बाद शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी। 

मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना में मतभेद उभरे और उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठजोड़ करना तय किया। इसी बीच 80 घंटों के लिए देवेंद्र फड़नवीस और एनसीपी नेता अजित पवार की सरकार बनी लेकिन हाई बोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद सरकार गिर गई। शिवसेना का दावा कि वह नया महाराष्ट्र बनाने के लिए काम करेगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला