लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: दुकान में आग लगने से चार लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: March 29, 2021 11:56 IST

Open in App

पालघर, 29 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को दुकान में आग लगने से एक परिवार को चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मोखड़ा थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में दो नाबालिग शामिल है, जिनकी आयु 10 और 15 साल है।

उन्होंने कहा कि मोखड़ा तालुका के ब्राह्मणगांव में एक दुकान में रात करीब ढाई बजे आग लग गई। पीड़ित इस दुकान में ही रहते थे।

अधिकारी ने कहा कि दुकानदार की पत्नी, मां और दो बच्चों की जलकर मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि दुकानदार तथा उसके दो अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिये नासिक सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

जिला आपदा प्रकोष्ठ के अधिकारी विवेकानंद कदम ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एक घंटे में उसपर काबू पा लिया गया।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान गंगूबाई मोले (78), द्वारका अनंत मोले (46), पल्लवी मोले (15) और कृष्ण मोले (10) के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"