लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 15, 2023 19:26 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को झटका देते हुए राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने बुधवार को एकनाथ शिंदे-नीत शिवसेना का दामन थाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने एकनाथ शिंदे गुट का दामन थाम लिया।भूषण देसाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। आयोग ने हाल में पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ शिंदे नीत खेमे को आवंटित किया था।

मुंबईः उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने एकनाथ शिंदे गुट का दामन थाम लिया। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं डॉ. दीपक सावंत का स्वागत करता हूं। उनके अनुभव से हमें लाभ होगा। सावंत मुख्यमंत्री शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।

सावंत तत्कालीन एकीकृत शिवसेना के विधान पार्षद थे और 2014 से 2018 तक देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री थे। उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया था और 2018 में उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद चुनाव के लिए टिकट से भी वंचित कर दिया था।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे, जिससे उद्धव ठाकरे खेमे को झटका लगा है। उद्धव ठाकरे के प्रमुख सहयोगी देसाई (80) ने इस घटनाक्रम को चिंताजनक बताते हुए कहा कि उनके बेटे के कदम से पार्टी और ठाकरे परिवार के प्रति उनकी वफादारी में कोई बदलाव नहीं आएगा।

देसाई ने सत्ताधारी संगठन में अपने बेटे के शामिल होने को तवज्जो नहीं देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भूषण देसाई की राजनीति या शिवसेना (यूबीटी) में कोई भूमिका नहीं थी। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने हाल में पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ शिंदे नीत खेमे को आवंटित किया था। भूषण देसाई को मुख्यमंत्री शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल किया गया।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनामुंबईएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी