लाइव न्यूज़ :

Maharashtra floods: महाराष्ट्र में भूस्लखन और बाढ़ से तबाही, अक तक 207 की मौत, रायगढ़ बेहाल, 95 लोगों की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 27, 2021 13:56 IST

Maharashtra floods: महाराष्ट्र में करीब 100 लोग अब भी लापता हैं जबकि प्रभावित क्षेत्रों से अभी तक लाखों लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देभूस्खलन से तबाह तालिए गांव में लापता हुए 31 लोगों की तलाश का काम बंद कर दिया।इरविन पुल पर कृष्णा नदी का जलस्तर सुबह 11 बजे 52.11 फुट था।खतरे का निशान 45 फुट पर है।

Maharashtra floods: महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्लखन ने तबाही मचा दी है। बाढ़ में मरने वालों की संख्या मंगलवार सुबह 15 और मौतों के साथ 207 हो गई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं।

राज्यपाल तालिये गांव और चिपलून का दौरा करेंगे। राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, रायगढ़ में अब तक सबसे अधिक 95 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद सतारा में 45 और रत्नागिरी में 35 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार सुबह तक 51 लोग घायल हुए हैं, जबकि 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जैसे जिलों में 22 जून से भारी बारिश हुई है, जिससे विभिन्न स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। सरकार ने कहा कि बचाव दलों ने अब तक 3,75,178 लोगों को निकाला है, जिनमें से सबसे अधिक 2,06,619 लोगों को सांगली से और 1,50,365 को कोल्हापुर से बचाया गया है।

22 जुलाई से अब तक हुई भारी बारिश से राज्य के कुल 1028 गांव प्रभावित हुए हैं। वर्तमान में, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 18 बचाव टीमों और सशस्त्र बलों की तीन टीमों को तैनात किया गया है। गुजरात में भी भारी बारिश दर्ज की गई जिसकी वजह से कई स्थानों पर जल जमाव और नुकसान देखने को मिला और राज्य की 56 सड़कें यातायात के लिए बंद करनी पड़ी है।

भारत मौसम विज्ञान विज्ञान (आईएमडी) ने लगातार चौथे दिन ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मध्य प्रदेश के 13 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जतायी। आईएमडी द्वारा जारी किया गया मौसम का यह अलर्ट मंगलवार सुबह तक के लिए है। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटो में मध्य प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हुई।

 

टॅग्स :मौसममहाराष्ट्रमुंबई बारिशउद्धव ठाकरे सरकारमौसम रिपोर्टउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब