नवी मुंबई के ONGC प्लांट में भीषण आग, कई लोगों के फंसे, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद

By स्वाति सिंह | Updated: September 3, 2019 09:28 IST2019-09-03T08:57:35+5:302019-09-03T09:28:03+5:30

Fire breaks out at ONGC plant: नवी मुंबई स्थित ओएनजीसी के प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई है। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Maharashtra: fire in ONGC gas processingg plant, atleast 5 dead | नवी मुंबई के ONGC प्लांट में भीषण आग, कई लोगों के फंसे, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद

दमकल विभाग के अलावा ओएनजीसी की टीम भी आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

Highlightsओएनजीसी प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई।आग नवी मुंबई में ओएनजीसी के कोल्ड स्टोरेज में लगी है।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरण में स्थित ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। घायल कर्मचारियों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

बताया जा रहा है आग नवी मुंबई में ओएनजीसी के कोल्ड स्टोरेज में लगी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। दमकल विभाग के अलावा ओएनजीसी की टीम भी आग बुझाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा टीवी रिपोर्ट्स की मानें तो घटना में पांच लोगों के मरने की आशंका है। 

इस बीच ओएनजीसी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि नवी मुंबई के ओएनजीसी प्लांट में आग लग गई है। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। इस घटना का ऑइस प्रोसेसिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। गैस को हाजिरा प्लांट में डायवर्ट कर दिया गया है।

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र के धुले जिले में एक रसायन कारखाने में गैस सिलेंडरों में हुए धमाके में 13 कर्मियों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हुए थे। अधिकारियों ने बताया था कि रुमिट केमसिंथ प्राइवेट लिमिटेड रसायन इकाई दवाइयां बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायन का निर्माण करती है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया रसायन रिसाव के कारण आग लगी और आग सिलेंडरों तक पहुंच गई जिससे विस्फोट हुआ।’’ घायलों को धुले सिविल अस्पताल और शिरपुर कॉटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। 

Web Title: Maharashtra: fire in ONGC gas processingg plant, atleast 5 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे