महाराष्ट्र: पुणे में कूड़ा संयंत्र में आग लगी
By भाषा | Updated: January 23, 2021 22:48 IST2021-01-23T22:48:52+5:302021-01-23T22:48:52+5:30

महाराष्ट्र: पुणे में कूड़ा संयंत्र में आग लगी
पुणे (महाराष्ट्र), 23 जनवरी महाराष्ट्र में यहां हादप्सर इलाके में स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र के कूड़ा संयंत्र में शनिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामटेकड़ी औद्योगिक इलाके में मौके पर दमकल की कम से कम 10 गाड़ियां भेजी गई हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें इस संबंध में रात करीब आठ बजे सूचना मिली। आग बुझाने के लिए करीब नौ-दस दमकल वाहन भेजे गये हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।