लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election Results 2024: उद्धव ठाकरे ने नतीजों को बताया 'अप्रत्याशित और समझ से परे'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 19:54 IST

उद्धव ठाकरे ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह विश्वास नहीं कर सकते कि कोरोनो वायरस महामारी के दौरान उन्हें “कुटुंब प्रमुख” के रूप में सुनने वाला महाराष्ट्र उनके साथ इस तरह का व्यवहार करेगा। 

Open in App

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र चुनाव परिणामों को पूरी तरह अप्रत्याशित और समझ से परे बताया। चुनाव में भाजपा नीत महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया है। ठाकरे ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह विश्वास नहीं कर सकते कि कोरोनो वायरस महामारी के दौरान उन्हें “कुटुंब प्रमुख” के रूप में सुनने वाला महाराष्ट्र उनके साथ इस तरह का व्यवहार करेगा। 

शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके उम्मीदवार लगभग 50 सीटों पर जीत या बढ़त बनाए हुए हैं। यह स्थिति एमवीए के कई वरिष्ठ नेताओं के उस दावे से बिलकुल अलग है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह गठबंधन महायुति को हरा देगा। 

ठाकरे ने कहा कि नतीजों से पता चलता है कि यह लहर नहीं, बल्कि सुनामी थी। ठाकरे ने कहा, “हम महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।” भाजपा, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा की महायुति राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 230 से अधिक सीट जीत सकती है। 

जिन 95 सीटों पर उसने चुनाव लड़ा था, उनमें से शिवसेना (यूबीटी) सिर्फ 20 सीटों पर जीती या आगे चल रही है। इसके विपरीत 2022 में बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना को विभाजित करने वाले एकनाथ शिंदे की पार्टी 47 सीटें जीत चुकी है, जबकि 10 सीट पर आगे है। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024उद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण