लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election Result Mahayuti or MVA: 288 सीट और बहुमत के लिए चाहिए 145 विधायक, जानें 2019 में क्या हुआ था...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 07:40 IST

Maharashtra Election Result Live Updates Mahayuti or MVA: सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति और सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Election Result Live Updates Mahayuti or MVA: मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई।Maharashtra Election Result Live Updates Mahayuti or MVA: मतों की गिनती के लिए कुल 288 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।Maharashtra Election Result Live Updates Mahayuti or MVA: नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी एक केंद्र शामिल है।

Maharashtra Election Result Live Updates Mahayuti or MVA: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में आज नतीजे का दिन है। राज्य ने 288 विधायकों को चुनने के लिए 8 नवंबर को मतदान किया था और आज मतों की गिनती हो रही है। 288 विधानसभा में बहुमत के लिए 145 विधायक की जरूरत है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना और राकांपा शामिल हैं। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), और राकांपा (शरद पवार गुट) शामिल हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, राकांपा नेता अजीत पवार, उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे, राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और शिंदे सेना नेता मिलिंद देवड़ा समेत अन्य शामिल हैं। एग्जिट पोल ने महायुति को बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की है।

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 सीट जीती थीं। अविभाजित शिवसेना ने 56, अविभाजित एनसीपी ने 54, कांग्रेस ने 44, निर्दलीय ने 13 और अन्य ने 16 सीटें जीती थीं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर को हुए मतदान में अंतिम मतदान 66.05 प्रतिशत रहा, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 61.1 प्रतिशत था।

उन्होंने बताया कि नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी मतगणना होगी, जहां 20 नवंबर को 67.81 प्रतिशत मतदान हुआ था। कोल्हापुर जिले में 76.63 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद गढ़चिरौली में 75.26 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां कुछ क्षेत्र वामपंथी उग्रवाद प्रभावित हैं, जबकि सबसे कम मतदान मुंबई में 52.07 प्रतिशत रहा। मुंबई उपनगरीय जिले में 55.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024शिव सेनाकांग्रेसBJPमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?