लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: BJP के अमीर उम्मीदवार है प्रभात लोढ़ा, कुल 441 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

By भाषा | Updated: October 2, 2019 18:32 IST

दक्षिण मुंबई के पॉश मालाबार हिल विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक लोढ़ा लगातार छठी बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने मंगलवार को यहां नामांकन दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभात लोढ़ा ने अपने चुनाव हलफनामे में 441 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित कीवह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मालाबार हिल सीट से उम्मीदवार हैं

मुंबई भाजपा के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने चुनाव हलफनामे में 441 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मालाबार हिल सीट से उम्मीदवार हैं।

दक्षिण मुंबई के पॉश मालाबार हिल विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक लोढ़ा लगातार छठी बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने मंगलवार को यहां नामांकन दाखिल किया। लोढ़ा द्वारा दायर हलफनामे के मुताबिक वह और उनकी पत्नी के पास 252 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और करीब 189 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

विधायक के पास 14 लाख रुपये की एक जगुआर कार और बांड एवं शेयर में अन्य निवेश हैं। लोढ़ा का परिवार रियल इस्टेट के व्यवसाय में है और दक्षिण मुंबई में उनके पांच फ्लैट हैं। उनका राजस्थान में एक प्लॉट भी है। लोढ़ा और उनकी पत्नी के पास मालाबार हिल इलाके में भी एक मकान है।

इसके अलावा उनकी पत्नी के पास एक अन्य फ्लैट तथा दक्षिण मुंबई में एक व्यावसायिक संपत्ति भी है। हलफनामे के मुताबिक लोढ़ा पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी