लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: "देवेंद्र फड़नवीस ने बड़ा दिल दिखाया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं" मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद बोले एकनाथ शिंदे

By रुस्तम राणा | Updated: June 30, 2022 19:11 IST

शिंदे ने कहा, कि फड़नवीस ने मुझे बताया कि वह बाल ठाकरे के शिवसैनिकों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने अपना बड़ा दिल दिखाया, कोई भी ऐसा नहीं करता ... जिसके पास 120 विधायक हैं।

Open in App

मुंबई: मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह संख्या के हिसाब से खुद मुख्यमंत्री बन सकते थे लेकिन उन्होंने "एक बड़ा दिल दिखाया" है।

शिंदे बोले फड़नवीस ने अपना बड़ा दिल दिखाया, कोई भी ऐसा नहीं करता

शिंदे ने कहा, कि फड़नवीस ने मुझे बताया कि वह बाल ठाकरे के शिवसैनिकों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने अपना बड़ा दिल दिखाया, कोई भी ऐसा नहीं करता ... जिसके पास 120 विधायक हैं ... कोई भी पंचायत या नगर निकाय प्रमुख का पद भी नहीं जाने देता। कहां तो यह मुख्यमंत्री का पोस्ट है। 

शिंदे ने मीडिया से कहा, "फड़नवीस ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसके साथ विश्वासघात नहीं करूंगा।" उन्होंने "बाल ठाकरे के शिवसैनिकों" पर भरोसा करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को भी धन्यवाद दिया।

शिंदे ने कहा पद या सत्ता की कोई लालसा नहीं थी

शिंदे ने दोहराया कि उन्हें सत्ता या पद की कोई लालसा नहीं है और उनके साथ के 50 विधायक केवल अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विचारधारा और विकास के बारे में चिंतित थे, जो उन्होंने दावा किया कि महा विकास अघाड़ी सरकार के "अन्य दलों" के हिस्से द्वारा रोका जा रहा था।

उन्होंने आगे दावा किया कि बागी विधायकों ने बार-बार अनुरोध किया कि शिवसेना को सही कदम उठाना चाहिए और "स्वाभाविक सहयोगी" भाजपा के साथ वापस आना चाहिए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

सरकार में शामिल नहीं होगी भाजपा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता फड़नवीस ने शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले आश्चर्यजनक घोषणा की। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह खुद सरकार का हिस्सा नहीं होंगे बल्कि बाहर से समर्थन की पेशकश करेंगे।

घोषणा करते हुए फड़नवीस ने कहा, "मैं सरकार से बाहर रहूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि यह सुचारू रूप से चले।" शिंदे शाम 7:30 बजे शपथ लेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि आज कोई अन्य मंत्री शपथ नहीं लेगा। भाजपा शिंदे के समूह को समर्थन देगी।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव