लाइव न्यूज़ :

इस्तीफा देने से पहले क्या बोले देवेंद्र फड़नवीस, यहां पढ़ें पूरा भाषण

By स्वाति सिंह | Updated: November 26, 2019 16:13 IST

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज आयोजित एक प्रेस कांन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र संकट को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कल यानी 27 नवंबर को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हैउन्होंने कहा कि शिवसेना नेता लाचारी में सोनिया गांधी के सामने नतमस्तक हो रहे हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति ने अब नया मोड़ लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को प्रेस कांन्फ्रेंस में फड़नवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने शिवसेना-बीजेपी को बहुमत दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अपना रुख बदल लिया। हमने कभी भी ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले का वादा नहीं किया था। चुनाव से पहले ही अमित शाह ने साफ किया था कि मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा। सीटें देख कर शिवसेना ने अपना रुख बदल लिया था, हमसे बात करने की बजाय उन्होंने कांग्रेस-एनसीपी से बात की।

फड़नवीस ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने बाद अजित पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हम आपका साथ देंगे। जिससे राज्य में एक स्थाई सरकार बन सके। लेकिन जब बहुमत साबित करने की बात आई तो अजित पवार ने मुझसे मिलकर कहा मैं गठबंधन जारी नहीं रख सकता और अलग होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास बहुमत नहीं है।

शिवसेना पर हमला करते हुए फड़नवीस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नई सरकार अच्छा काम करेगी और हम मजबूत विपक्ष के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता लाचारी में सोनिया गांधी के सामने नतमस्तक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन पहियों वाली सरकार चलना काफी मुश्किल है। सत्ता की भूख इतनी है कि अब शिवसेना के नेता भी सोनिया गांधी के साथ सहयोगी होने को तैयार हैं।

 उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है और मैं राज्यपाल को इस्तीफा देने जा रहा हूं। फड़नवीस ने कहा हमने विधायकों को खरीदने की कोशिश नहीं की है। जिन लोगों ने हमपर हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने खुद पूरा का पूरा अस्तबल ही खरीद लिया है।

मालूम हो कि महाराष्ट्र संकट को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कल यानी 27 नवंबर को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार (23 नवंबर) को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?