लाइव न्यूज़ :

दपूमरे मंडल प्रबंधक कार्यालय सील, कुल 7 कोविड-19 पॉजीटिव कर्मचारी मिले, 50 फीसदी ही रहेंगे कार्यरत

By वसीम क़ुरैशी | Updated: August 6, 2020 20:12 IST

कार्यालय में संक्रमण का ये सिलसिला केवल एक दिन में नहीं बल्कि बीते 7 दिन से जारी है. गुरुवार को संक्रमितों की संख्या बढ़ती हुई पाए जाने पर डीआरएम कार्यालय की पहली मंजिल सील करवाकर इसे पूरी तरह सैनिटाइज करवाया गया.

Open in App
ठळक मुद्देबताया गया है कि तीन दिन पहले डीआरएम कार्यालय के प्रथम तल पर एक कर्मचारी कोविड-19 पॉजीटिव पाया गया था. इसके अलावा बीते आठ दिनों में कंट्रोल आफिस में अलग-अलग दिन पांच कर्मचारी संक्रमित पाए गए. डीआरएम कार्यालय की पहली मंजिल में कामकाज पूरी तरह बंद करवाकर इसे सैनिटाइज किए जाने से अन्य कर्मचारी भी सकते में आ गए.

नागपुरः दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय की प्रशासकीय इमारत शुक्रवार को सील होगी. कार्यालय व इसके कंट्रोल आफिस में कुल 7 कोविड-19 पॉजीटिव मिलने के बाद ये कदम उठाया गया है.

इस कार्यालय में संक्रमण का ये सिलसिला केवल एक दिन में नहीं बल्कि बीते 7 दिन से जारी है. गुरुवार को संक्रमितों की संख्या बढ़ती हुई पाए जाने पर डीआरएम कार्यालय की पहली मंजिल सील करवाकर इसे पूरी तरह सैनिटाइज करवाया गया.

हालांकि इस दिन कार्यालय की अन्य मंजिलों पर कामकाज जारी रहा. बताया गया है कि तीन दिन पहले डीआरएम कार्यालय के प्रथम तल पर एक कर्मचारी कोविड-19 पॉजीटिव पाया गया था. इसके अलावा बीते आठ दिनों में कंट्रोल आफिस में अलग-अलग दिन पांच कर्मचारी संक्रमित पाए गए.

गुरुवार को डीआरएम कार्यालय की पहली मंजिल में कामकाज पूरी तरह बंद करवाकर इसे सैनिटाइज किए जाने से अन्य कर्मचारी भी सकते में आ गए. गौरतलब है कि दपूम रेलवे ने भी कोविड-19 के असर वाले दौर में अतिआवश्यक सामग्रियां देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

इसके अलावा अब तक की सबसे लंबी (करीब 3 किमी.) गुड्स ट्रेन (शेषनाग) भी दौड़ाई. ये सब कर्मचारियों के योगदान के बगैर संभव नहीं था. बहरहाल, ड्यूटी के दौरान संक्रमण की आशंका भी लगातार बनी हुई थी.

तीन दिन पूरी तरह होगा सैनिटाइजेशन

शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय सील करते हुए चारों मंजिलों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा. इसके बाद शनिवार व रविवार को भी छुट्टी के दिन होने के चलते ये प्रक्रिया चलेगी. शुक्रवार को सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे. कंट्रोल आफिस में 50 फीसदी ही कर्मचारियों की मौजूदगी के साथ इस आफिस को भी लिफ्ट व सीढ़ियों सहित सैनिटाइज करवाया जाएगा. कार्यालय परिसर का आरपीएफ कार्यालय भी बंद रहेगा.वाई.एच. राठौर, अपर मंडल रेल प्रबंधक, दपूमरे

रेलवे के खर्च पर कोविड-19 टेस्ट

एडीआरएम राठौर ने बताया कि कंट्रोल आफिस में अधिक संक्रमित पाए जाने के बाद यहां सभी कर्मचारियों की कोविड-19 जांच कराई जाएगी. यह रेलवे के खर्च से ही किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्य के लिए जो भी कर्मचारी यहां आ रहे हैं, उनके तापमान की जांच की जा रही है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को भीतर नहीं आने दिया जा रहा है. पूरी सावधानी बरती जा रही है.

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनानागपुरकोवाक्सिनकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरसपीयूष गोयलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील