महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक खरीद- फरोख्त से बचने के लिए जयपुर जाएंगे, सभी दल हुए सचेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 23, 2019 08:16 PM2019-11-23T20:16:11+5:302019-11-23T20:16:11+5:30

अब हर अपने विधायक को बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक खरीद- फरोख्त से बचने के लिए जयपुर जा सकते हैं।

Maharashtra Congress MLAs will go to Jaipur to avoid horse-trading, all parties conscious | महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक खरीद- फरोख्त से बचने के लिए जयपुर जाएंगे, सभी दल हुए सचेत

सभी दल डरे हुए हैं।

Highlightsशिवसेना के विधायक मुंबई के ललित होटल में ठहराए गए हैं। जहां शिवसेना प्रमुख उनसे मिलने गए थे। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों से पूछा कि क्या आप डरे हुए हैं। इसपर विधायकों ने एक सुर में जवाब दिया नहीं।

महाराष्ट्र की सियासत जारी है। अब हर अपने विधायक को बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक खरीद- फरोख्त से बचने के लिए जयपुर जा सकते हैं।

महाराष्ट्र की सियासत में आचानक हुए उलटफेर के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को राज्य से बाहर भेजने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने किसी कांग्रेस शासित प्रदेश में भेजेंगे। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायकों को भोपाल या जयपुर भेजा जा सकता है। शिवसेना के विधायक मुंबई के ललित होटल में ठहराए गए हैं। जहां शिवसेना प्रमुख उनसे मिलने गए थे। 

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों से पूछा कि क्या आप डरे हुए हैं। इसपर विधायकों ने एक सुर में जवाब दिया नहीं। इसके साथ विधायकों ने आश्वस्त किया कि वे सभी उनके साथ हैं। वह जो कहेंगे, विधायक वही करेंगे।

विधायकों ने उन्हें मुंबई या मुंबई से बाहर किसी अन्य स्थान पर भेजे जाने का निर्णय लेने के लिए भी अधिकृत किया। ठाकरे ने कहा कि चीजें बदल चुकी हैं लेकिन इससे हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हमारा सपना पूरा होगा। सरकार शिवसेना की बनेगी। उन्होंने कहा कि पवार साहब हमारे साथ हैं, कांग्रेस हमारे साथ है।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिये भाजपा से हाथ मिलाने के अजित पवार के फैसले को शनिवार को ‘‘अनुशासनहीनता’’ करार दिया। मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अतुल बेनके ने कहा कि मैं शरद पवार जी के साथ हूं। हम सब साथ हैं।

गठबंधन में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा और शिवसेना ने 288 सदस्यीय सदन में क्रमश: 105 और 56 सीटें जीती थीं लेकिन शिवसेना ने भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद साझा करने से इनकार करने के बाद उसके साथ अपने तीन दशक पुराने संबंध खत्म कर लिए। दूसरी ओर, चुनाव पूर्व गठबंधन करने वाली कांग्रेस और राकांपा ने क्रमश: 44 और 54 सीटें जीती।

Web Title: Maharashtra Congress MLAs will go to Jaipur to avoid horse-trading, all parties conscious

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे