लाइव न्यूज़ :

सीएम ठाकरे ने कहा-हालात बिगड़ रहे हैं, ऑक्सीजन की कमी, पीएम मोदी हवाई मार्ग से भिजवाए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2021 20:58 IST

अगर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के चक्र को तोड़ना है तो सख्त पाबंदियां लगानी होंगी। हमें पहले जीवन रक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकों का स्वास्थ्य और कल्याण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।ऑक्सीजन की अबाध आपूर्ति पर गौर करेगी। ठाकरे ने राज्य में टीकाकरण को विस्तार देने पर भी जोर दिया। 

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति चिंताजनक है। ऑक्सीजन की कमी है। वैक्सीशन को और तेज करना होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम अपने हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार अपग्रेड कर रहे हैं लेकिन वे दबाव में हैं। मैं प्रधान मंत्री से बात करूंगा कि वह हमें आसपास के राज्यों से चिकित्सा उपयोग के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में IAF सहायता प्रदान करने का अनुरोध करें। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के लिए वायु सेना के विमानों से ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में मदद करनी चाहिए।

पीएम मोदी उद्योगों की मदद करें। उन्होंने पीएम मोदी से वायु सेना के इस्तेमाल की अपील की। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन की प्रक्रिया और तेज करनी होगी। कोरोना वैक्सीनेशन से आने वाली लहर कमजोर होगी। उन्होंने जीवन रक्षा तथा कोरोना वायरस के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के चक्र को तोड़ना है तो सख्त पाबंदियां लगानी होंगी। हमें पहले जीवन रक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। अगर यह स्वास्थ्य आपातकाल है, तो ऐसे में नागरिकों का स्वास्थ्य और कल्याण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।’’

ठाकरे ने कहा कि सरकार रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी करने, जांच रिपोर्ट जल्दी मिलने आदि पर तथा ऑक्सीजन की अबाध आपूर्ति पर गौर करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले साल लॉकडाउन में लोग अपने घरों में थे, जिससे मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाना आसान था। अब जबकि सबकुछ खुल चुका है, केन्द्र को इन दिक्कतों को समझना चाहिए।’’ ठाकरे ने राज्य में टीकाकरण को विस्तार देने पर भी जोर दिया। 

 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनानागपुरमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?