लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही गिर जाएगी, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा-जल्द मध्यावधि चुनाव होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 19:15 IST

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के बागी विधायकों ने उनके पिता एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उस वक्त धोखा दिया, जब वह अस्वस्थ थे।

Open in App
ठळक मुद्देपैठण से शिवसेना विधायक एवं पूर्व मंत्री संदीपन भुमरे का विधानसभा क्षेत्र है।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी खेमे में शामिल हो गए हैं।महाराष्ट्र को मध्यावधि चुनाव का सामना करना पड़ेगा।

पैठणः शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही गिर जाएगी और राज्य में मध्यावधि चुनाव होंगे।

 

अपनी ‘शिव संवाद यात्रा’ के तीसरे दिन यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में ठाकरे ने यह भी कहा कि शिवसेना के बागी विधायकों ने उनके पिता एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उस वक्त धोखा दिया, जब वह अस्वस्थ थे। पैठण से शिवसेना विधायक एवं पूर्व मंत्री संदीपन भुमरे का विधानसभा क्षेत्र है।

वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी खेमे में शामिल हो गए हैं। पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरी बात को याद रखें...यह सरकार जल्द ही गिर जाएगी और महाराष्ट्र को मध्यावधि चुनाव का सामना करना पड़ेगा।’’ ठाकरे ने भुमरे के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार में शिवसेना के मंत्रियों को धन नहीं मिला।

ठाकरे ने कहा कि पैठण क्षेत्र को मराठवाड़ा जल-ग्रिड परियोजना के तहत पहली योजना मिली। उन्होंने कहा, ‘‘भुमरे को पांच बार विधानसभा का टिकट दिया गया। जब मैंने सोचा कि हमने इन लोगों के लिए क्या कुछ किया तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। लेकिन यह रोने का समय नहीं है, यह लड़ने का समय है।’’

शिवसेना नेता ने कहा कि राज्य को पिछले एक पखवाड़े में भारी बारिश का सामना करना पड़ा और कई लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार केवल दो लोगों (शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस) द्वारा चलाई जा रही है। ठाकरे ने 40 बागी विधायकों को ‘‘गद्दार’’ करार दिया।

जिन्होंने शिवसेना को विभाजित करने की उस वक्त साजिश रची जब उनके पिता अस्वस्थ थे और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे थे। बाद में, उन्होंने (आदित्य ने) अहमदनगर जिले के नेवासा में भी एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने शिवसेना के सहयोगी और क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष के विधायक शंकरराव गडख की प्रशंसा की। भाषा आशीष सुभाष सुभाष

टॅग्स :महाराष्ट्रआदित्य ठाकरेShiv Sainiksउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमुंबईकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो