लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'नटरंग' का जिक्र करते हुए पवार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: October 14, 2019 06:04 IST

देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को एक रैली में कहा कि भाजपा नेता ‘नटरंग’ (रंगमंच के अभिनेता पर आधारित 2010 की एक मराठी फिल्म) जैसे इशारे करने के आदी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पवार को चुनाव में हार का अंदाजा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम 'नटरंग' जैसे इशारे करने के आदी नहीं हैं। फडणवीस ने कहा था कि 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुकाबले में विपक्ष कहीं भी नहीं है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम 'नटरंग' जैसे इशारे करने के आदी नहीं हैं। फडणवीस ने कहा था कि 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुकाबले में विपक्ष कहीं भी नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर शरद पवार ने हाथ से इशारा करते हुए उनपर निशाना साधा था।

फडणवीस ने रविवार को एक रैली में कहा कि भाजपा नेता ‘नटरंग’ (रंगमंच के अभिनेता पर आधारित 2010 की एक मराठी फिल्म) जैसे इशारे करने के आदी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पवार को चुनाव में हार का अंदाजा हो गया है।

सोलापुर के बरशी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने फडणवीस के बयान के लिए उनपर निशाना साधा था कि भाजपा ‘‘कुश्ती’’ (चुनाव) के लिए तैयार है लेकिन कोई प्रतिद्वंद्वी ही नहीं है। पवार ने कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके पहलवान तैयार है, लेकिन कुश्ती (लड़ने) के लिए कोई नहीं है। लेकिन, कुश्ती पहलवान से लड़नी चाहिए, न कि (हाथ से कुछ इशारा करते हुए) ऐसे लोगों से।’’

फडणवीस ने कहा कि पवार को हार का अंदाजा हो गया है। इसलिए, हमने कल देखा कि उन्होंने कैसे इशाराबाजी की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम जवाब दे सकते हैं लेकिन हम इशारे करने के आदी नहीं हैं। हमने नटरंग जैसा कभी कुछ नहीं किया। हमें ऐसा करना शोभा भी नहीं देता। राज्य के लोग 24 अक्टूबर को (मतगणना के दिन) दिखा देंगे कि कौन सही पहलवान है।’’ 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब