लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बनाना देश को नहीं आया रास, अभी भी है मौकाः CPI सचिव अतुल कुमार अनजान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 18:21 IST

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने दावा करते हुए कहा कि परिवारवाद के तहत बनाया गया मंत्रिमंडल देश की जनता को रास नहीं आया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्रिमंडल में अजित पवार को जगह देने को लेकर सीपीआई ने हमला बोला।उसने कहा कि महाराष्ट्र मंत्रीमंडल के विस्तार में परिवारवाद को स्थापित किया जाना देश की राजनीति के लिए विशेषकर गैर बीजेपी दलों के लिए एक गंभीर आघात है।

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्रिमंडल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार को जगह देने को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने हमला बोला है और कहा है कि महाराष्ट्र मंत्रीमंडल के विस्तार में परिवारवाद को स्थापित किया जाना देश की राजनीति के लिए विशेषकर गैर बीजेपी दलों के लिए एक गंभीर आघात है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने दावा करते हुए कहा कि परिवारवाद के तहत बनाया गया मंत्रिमंडल देश की जनता को रास नहीं आया है। 

उन्होंने कहा, 'पिछले दिनों महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपनी सरकार बनाने के लिए एनसीपी नेता अजित पवार का इस्तेमाल किया। उसने गवर्नर भगत सिंह कोशियारी की होशियारी को साथ लेकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने नादिर शाही नीति के साथ देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद पर अजीत पवार को गद्दी पर बैठाया। वहीं अभूतपूर्व राजनीतिक जागरूकता चापलूसी का सत्ता पर बने रहने का खेल हुआ।' 

अतुल कुमार अनजान ने  कहा कि अजित पवार को एनसीपी के नेता की हैसियत से उप मुख्यमंत्री बनाना सिद्धांतों की खुलेआम हत्या और खरीद-फरोख्त की राजनीति को परिवारवाद के साए में स्थापित करना है। 

उन्होंने कहा कि अभी भी वक्त है, एनसपी और कांग्रेस नैतिकता एवं आदर्शों को ध्यान में रखकर अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री के पद हटाकर देश में  प्रगतिशील और बीजेपी विरोधी जनमानस में विश्वास का एक नया रास्ता बनाएं अन्यथा विश्वास हिल जाएगा।

टॅग्स :अजित पवारउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी