लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज, अजित पवार को मिल सकता है वित्त मंत्रालय, अमित शाह से मुलाकात के बाद रास्ता हुआ साफ!

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2023 11:56 IST

अजित पवार 2 जुलाई को अपने चाचा और गुरु, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के खिलाफ बगावत कर अपने गुट के साथ राज्य में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और बीजेपी की 'महायुति' सरकार से शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट्स के मुताबिक अजित पवार को वित्त विभाग मिलने की पूरी संभावना है। शाह के साथ हुई बैठक में  4-4-2 फॉर्मूले के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार पर बात बनी है।

मुंबईः महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज कर दी गई है। 2 जुलाई को शिंदे की नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो अमित शाह से बातचीत के बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अजित पवार को वित्त विभाग मिलने की पूरी संभावना है। शाह के साथ हुई बैठक में  4-4-2 फॉर्मूले के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार पर बात बनी है। भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट को 4-4 मंत्री पद और एनसीपी को 2 मंत्री पद मिलेंगे। इस विस्तार के बाद दोनों पार्टियों शिंदे और बीजेपी के मंत्रियों की संख्या 14-14 होगी। मालूम हो कि नियम के मुताबिक, महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।

वहीं एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पत्रकारों से भाजपा-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन में दरार की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विभागों के आवंटन के मुद्दे को सुलझा लिया गया है और एक-दो दिन में राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। 

अजित पवार 2 जुलाई को अपने चाचा और गुरु, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के खिलाफ बगावत कर अपने गुट के साथ राज्य में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और बीजेपी की 'महायुति' सरकार से शामिल हो गए थे। शिंदे सरकार में शामिल होने के 11 दिनों तक उन्हें और उनके विधायकों को कोई विभाग नहीं दिया गया था।

इस बाबत 10 और 11 जुलाई की आधी रात भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फड़णवीस की बैठक हुई। सीएम आवास वर्षा में हुई इस बैठक में दूसरे डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल थे। हालांकि तब भी बात नहीं बनी। अजित पवार वित्त, सिंचाई, सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभाग की मांग कर रहे हैं। जबकि शिंदे खेमा और भाजपा के कई नेता इसका विरोध कर रहे हैं।

टॅग्स :अमित शाहअजित पवारप्रफुल्ल पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो