लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे के लापता जौहरी का शव नाले में मिला

By भाषा | Updated: August 21, 2021 11:26 IST

Open in App

ठाणे से रविवार को लापता हुए 40 वर्षीय जौहरी का शव शहर में एक नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। उन्होंने बताया कि भारत जैन की बेहद सड़ी-गली लाश शुक्रवार को कलवा नाले से बरामद हुई। नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “जैन की शहर में आभूषण की दुकान थी। वह 15 अगस्त को लापता हो गया था और उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी दुकान के पास से लिए गए सीसीटीवी फुटेजों की जांच के बाद, यह सामने आया कि कुछ लोगों ने उसे अगवा किया।”उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।अधिकारी ने कहा, “इस बीच, कलवा नाले में एक बेहद सड़ी-गली लाश मिली। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। जब जैन के परिजन को शिनाख्त के लिए बुलाया गया तो उन्होंने उसके कपड़ों और अन्य सामानों के आधार पर उसकी पहचान की।” उन्होंने बताया कि अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है और हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ