लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः भाजपा का दावा-ग्राम पंचायत की 397 सीट पर जीत दर्ज की, उद्धव से पीछे रहे एकनाथ शिंदे, 300 निर्दलीय जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2022 12:09 IST

 इन चुनावों में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। भाजपा 397 सीट जीतकर ग्राम पंचायत चुनावों में पहले नंबर की पार्टी बन गयी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ के साथ संयुक्त आंकड़ा 478 पर पहुंच गया है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्दे 1,079 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा सोमवार को की गयी।नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।शिंदे ने कहा कि मतदाताओं ने वोट के माध्यम से बालासाहेबांची शिव सेना के हक में अपना फैसला सुनाया है। 

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनावों में अधिकतम 397 सीट पर जीत दर्ज करने का सोमवार को दावा किया। रविवार को 1,079 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा सोमवार को की गयी। भाजपा की प्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा 397 सीट जीतकर ग्राम पंचायत चुनावों में पहले नंबर की पार्टी बन गयी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ के साथ संयुक्त आंकड़ा 478 पर पहुंच गया है।’’ 

 इन चुनावों में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने 235 गांवों में सरपंच या ग्राम प्रधान के पद पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 134, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 110, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 128 और 'बालासाहेबांची शिवसेना' ने 114 सीटें जीती हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में 300 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।

नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि  मतदाताओं ने वोट के माध्यम से बालासाहेबांची शिव सेना के हक में अपना फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि हमने जो कदम उठाया (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अलग होने का), वह सही साबित हुआ। 'बालसाहेबांची शिवसेना' और भाजपा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPपंचायत चुनावएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब