लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी ने बुधवार को बुलाई विधायक दल की बैठक, सीएम पद को लेकर शिवसेना के साथ फंसा है पेंच

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 26, 2019 16:14 IST

Maharashtra BJP legislative party meeting: भारतीय जनता पार्टी ने 30 अक्टूबर को अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है, सभी 105 विधायक होंगे शामिल

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में बीजेपी ने 30 अक्टूबर को बुलाई अपने विधायक दल की बैठक शिवसेना चुनावों के बाद से ही ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग पर अड़ी है

महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर जारी खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार (30 अक्टूबर) को अपने विधायक दल की बैठक बुलाने का फैसला किया है। इस बैठक में बीजेपी अपने विधायक दल का नेता चुनेगी। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार ये जानकारी दी। 

पाटिल ने कहा, 'बीजेपी ने 30 अक्टूबर को विद्या भवन में अपनी विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बैठक में पार्टी के सभी 105 विधायक हिस्सा लेंगे।'

बीजेपी की इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर भी पार्टी का रुख साफ होने की संभावना है, क्योंकि शिवसेना 50-50 फॉर्मूले के तहत दोनों पार्टियों को राज्य में ढाई-ढाई साल के लिए सरकार चलाने की मांग पर अड़ी है। 

शिवसेना रोटेशनल सीएम पद की मांग पर अड़ी है

शिवसेना की रोटेशनल सीएम पद की मांग गुरुवार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दोहराई थी और बीजेपी को चुनाव पूर्व किए गए 50: 50 फॉर्मूले की याद दिलाते हुए कहा था कि इसका सम्मान होना चाहिए।

शिवसेना ने शनिवार को भी अपनी इस मांग को फिर से दोहराया। शिवसेना के प्रताप सारनैक ने कहा, 'हमारी बैठक में फैसला लिया गया है कि जैसा कि अमिथ शाह ने लोकसभा चुनावों से पहले 50-50 फॉर्मूले का वादा किया था, उसी तरह दोनों सरकारों को 2.5-2.5 साल सरकार चलाने का मौका मिलना चाहिए, इसलिए शिवसेना का सीएम होना चाहिए। उद्धव जी को बीजेपी से ये आश्वसन लिखित में मिलना चाहिए।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना