महाराष्ट्र: भाजपा नेता आशीष शेलार के खिलाफ मामला दर्ज, मुंबई की मेयर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

By विशाल कुमार | Published: December 9, 2021 07:59 AM2021-12-09T07:59:58+5:302021-12-09T08:05:37+5:30

पिछले हफ्ते पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेलार ने वर्ली में सिलेंडर विस्फोट के पीड़ितों तक पहुंचने में कथित देरी के लिए मेयर को फटकार लगाई थी। उन्होंने पूछा था कि क्या पेडनेकर 72 घंटे से सो रही हैं। 'सोना' शब्द के इस्तेमाल पर सत्तारूढ़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

maharashtra bjp ashish shelar mumbai mayor objectionable comment case filed | महाराष्ट्र: भाजपा नेता आशीष शेलार के खिलाफ मामला दर्ज, मुंबई की मेयर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

भाजपा नेता आशीष शेलार.

Highlightsमुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपभारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष शेलार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई।शेलार ने पूछा था कि क्या पेडनेकर 72 घंटे से सो रही हैं।

मुंबई:मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर बुधवार रात भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष शेलार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

पिछले हफ्ते पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेलार ने वर्ली में सिलेंडर विस्फोट के पीड़ितों तक पहुंचने में कथित देरी के लिए मेयर को फटकार लगाई थी। उन्होंने पूछा था कि क्या पेडनेकर 72 घंटे से सो रही हैं। 'सोना' शब्द के इस्तेमाल पर सत्तारूढ़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

मंगलवार को पेडनेकर और शिवसेना की कई महिला पार्षदों ने मुंबई पुलिस प्रमुख से मुलाकात कर शेलार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जबकि राज्य महिला आयोग ने भी शेलार के बयान पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना की नेता पेडनेकर ने दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव थाने में शेलार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि भाजपा नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(ए) (द्विअर्थी टिप्पणी करना) और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या भाव-भंगिमा का इस्तेमाल करन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच करेगी।

शेलार ने ट्वीट किया कि मैंने मुंबई पुलिस के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले जी को तथ्यों के हेरफेर का विरोध करने और सत्ता पक्ष के तत्वों द्वारा मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने के दबाव के खिलाफ पत्र लिखा है!

पिछले सप्ताह बीडीडी चॉल में सिलेंडर विस्फोट के बाद पिछले सप्ताह पिता और उसके चार महीने के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। उनका इलाज के लिए नायर अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां कथित तौर पर अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Web Title: maharashtra bjp ashish shelar mumbai mayor objectionable comment case filed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे