कोरोना की लहरः महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 30 और लोगों की मौत,  1337 नए केस, मंत्री ने कहा-अमरावती में नहीं लगेगा लॉकडाउन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 7, 2021 05:05 PM2021-04-07T17:05:25+5:302021-04-07T17:06:22+5:30

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अब तक कम से कम 74,305 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है और वर्तमान में 15,117 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Maharashtra Aurangabad Corona wave 30 more deaths 1337 new cases Minister Amravati will not have lockdown | कोरोना की लहरः महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 30 और लोगों की मौत,  1337 नए केस, मंत्री ने कहा-अमरावती में नहीं लगेगा लॉकडाउन

प्रशासन ने 134 टीकाकरण केंद्र बनाये हैं और अब तक टीके की 1,54,141 खुराकें दी जा चुकी हैं।

Highlights नए मामलों में 784 शहरी क्षेत्र से और 553 ग्रामीण क्षेत्र से हैं।पांच की मौत सिविल अस्पताल में और दो लोगों की मौत निजी अस्पताल में हुई।औरंगाबाद शहर में 5,117 नमूनों की जांच हुई और संक्रमित होने की दर 16.45 प्रतिशत है।

औरंगाबादः महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला में कोविड-19 के 1337 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,266 हो गयी है जबकि संक्रमण से 30 और लोगों ने दम तोड़ दिया है।

अधिकारी ने इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की जानकारी मंगलवार को मिली थी। संक्रमण से 30 और लोगों के दम तोड़ने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,844 हो गयी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कम से कम 74,305 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है और वर्तमान में 15,117 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 784 शहरी क्षेत्र से और 553 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 23 मरीजों की मौत सरकारी अस्पताल में हुई, पांच की मौत सिविल अस्पताल में और दो लोगों की मौत निजी अस्पताल में हुई।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को औरंगाबाद शहर में 5,117 नमूनों की जांच हुई और संक्रमित होने की दर 16.45 प्रतिशत है। एक निकाय अधिकारी ने बताया कि शहर में नगर निगम प्रशासन ने 134 टीकाकरण केंद्र बनाये हैं और अब तक टीके की 1,54,141 खुराकें दी जा चुकी हैं।

अमरावती में लॉकडाउन लगाए जाने की जरूरत नहीं है : महाराष्ट्र की मंत्री

महाराष्ट्र की मंत्री यशोमति ठाकुर ने बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बताया कि अमरावती में लॉकडाउन लगाए जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि क्षेत्र में कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है। अमरावती जिले की प्रभारी मंत्री ठाकुर ने एक बयान में कहा कि अमरावती संभाग और जिले में पिछले दो सप्ताह से रोजाना 213 से 300 के बीच नए मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ दूसरे लॉकडाउन के बाद से नए मामलों की संख्या में गिरावट आई है। संक्रमण के मामले बढ़ने पर एक और लॉकडाउन लगाने का फैसला किया जा सकता है। मैं मुख्यमंत्री से मिली और उनके समक्ष अपनी बात रखी।’’ अमरावती जिला राज्य के विदर्भ क्षेत्र के अधीन आता है, जहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के बाद फरवरी और मार्च में लॉकडाउन लगाया गया था।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 55,469 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 31,13,354 हो गई थी। वहीं, 297 और मरीजों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 56,330 हो गई थी। राज्य में संक्रमण तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने सप्ताहांत पर लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया है। 

Web Title: Maharashtra Aurangabad Corona wave 30 more deaths 1337 new cases Minister Amravati will not have lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे