लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंब्रा से गिरफ्तार आरोपी के घर के पास नाले से टूटा मोबाइल बरामद किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:08 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के संबंध में मुंब्रा निवासी जिस 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, उसके घर के पास एक नाले से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन और कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किये हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एटीएस ने ठाणे जिले के मुंब्रा स्थित रिजवान इब्राहिम मोमिन (40) के घर के पास एक नाले से तीन टुकड़ों में टूटा हुआ मोबाइल फोन और कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किये हैं।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, मोमिन को यह मोबाइल फोन जाकिर हुसैन शेख (45) ने दिया था, जिसे एटीएस ने इसी आतंकी मॉड्यूल के संबंध में शनिवार को मुंबई के उपनगरीय इलाके जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि एटीएस ने शुक्रवार को शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

उन्होंने कहा कि मोमिन ने फोन को तीन टुकड़ों में तोड़ा और नाले में डाल दिया। उन्होंने बताया, ‘‘हम उनकी मंशा की जांच कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने शुक्रवार को एंथनी उर्फ अनवर उर्फ अनस (जो भारत से बाहर रहता है) और जाकिर शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने प्रशिक्षण दिया था। यह आतंकी मॉड्यूल कथित रूप से देश भर में बम विस्फोट की योजना बना रहा था।

छह संदिग्धों में से एक जान मोहम्मद शेख मुंबई के धारावी का रहने वाला है।

एटीएस ने अदालत को बताया था कि जाकिर शेख को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया। एटीएस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी आतंकवादी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं और वे लोगों को तथा विस्फोटक जुटा रहे हैं।

सूत्रों ने पहले बताया था कि गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के दौरान जाकिर शेख का नाम सामने आया और वह जान मोहम्मद शेख के संपर्क में था।

मुंबई में जाकिर शेख के खिलाफ यूएपीए के तहत अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए