लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: शिवाजी के वंशज, बाल गंगाधर तिलक परिवार की बहू, तीन ऐक्टर्स, ये हैं चुनावी अखाड़े में उतरे चर्चित उम्मीदवार

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 12, 2019 13:19 IST

Maharashtra Assembly Polls 2019: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शाही परिवारों, स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से लेकर कई सिलेब्रिटीज हैं चुनाव मैदान मं

Open in App
ठळक मुद्देशिवाजी महाराज के वंशज शिवेंद्रसिंहराजे भोसले सतारा से चुनाव मैदान मेंवहीं बाल गंगाधर तिलक परिवार की बहू को बीजेपी ने दिया है टिकट

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इन चुनावों में कुल 288 विधानसभा सीटों पर 3239 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। 

इन चुनावों में विभिन्न पृष्ठभूमि के उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें शाही परिवार, सिलेब्रिटीज से लेकर चर्चित राजनेताओं के परिजन तक शामिल हैं। इन चुनावों के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को होगी जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

शिवाजी महाराज के वंशज चुनावी मैदान में

छत्रपति शिवाजी महाराज के वशंज शिवेंद्रसिंहराजे भोसले को सतारा से उतारा गया है, जो हाल ही में एनसीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। वह यहां एनसीपी के दीपक पवार के खिलाफ मैदान में हैं।

शिवेंद्रसिंहराज भोसले तीन बार विधायक रहे हैं और उनके पिता अभयसिंहराजे भोसले भी इस सीट से कई बार जीत चुके हैं। शिवेंद्रसिंह के भाई उदयनराजे भोसले सतारा लोकसभा उपचुनावों में बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं, इससे पहले वह भी एनसीपी में थे।

बाल गंगाधर तिलक के परिवार की बहू भी लड़ रही चुनाव

पुणे की मेयर और बीजेपी नेता मुक्ता तिलक, जो महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के प्रपौत्र शैलेश तिलक की पत्नी हैं, वह पुणे के कस्बापीठ से चुनाव लड़ रही हैं। 

वहीं मुंबई में पत्रकार युवराज मोहिते गोरेगांव से कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे हैं। मोहिते 1993 के मुंबई दंगों की जांच करने वाली जस्टिस श्रीकृष्णा आयोग के सामने पेश हुए थे। मोहिते बीजेपी की विद्या ठाकुर के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

ये तीन ऐक्टर भी आजमा रहे हैं किस्मत

वहीं आप के टिकट से लोकसभा चुनाव हार चुकीं और हाल ही में शिवसेना में शामिल हुईं मराठी ऐक्ट्रेस दीपाली सैय्यद को मुंब्रा-कालवा से मैदान में हैं और एनसीपी के विधायक और पूर्व मंत्री सचिन अव्हाद को टक्कर दे रही हैं। 

वहीं पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी और अभिनेता एजाज खान बाइकुला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं इन चुनावों में चर्चित राजनेताओं के परिवारों के कुछ ऐसे सदस्य भी हैं, जो एकदूसरे के खिलाफ भी लड़ रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम मुंडे परिवार का है, जिनके दो चचेर भाई मराठवाड़ा के बीड जिले की पर्ली सीट से आमने-सामने हैं। वर्तमान विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे यहां से एनसीपी के धनंजय मुंडे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय और पंकजा चचेरे भाई-बहन हैं।

वहीं बिग बॉस-2 मराठी के प्रतिभागी रहे अभिजीत बिचुकाले का नाम भी वर्ली के 20 उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल है, जिनमें युवा शिवसेना प्रमुख आदित्य ठाकरे प्रमुख हैं। बिचुकाले इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। 

बिचुकाले को जून में सतारा पुलिस ने कथित तौर पर बाउंस चेक जारी करने के मामले में बिग बॉस मराठी-2 के घर से गिरफ्तार किया था। वहीं उनकी पत्नी अलंकृता बिचुकाले सतारा से ही उदयराज भोसले के खिलाफ लोकसभा उपचुनाव लड़ रही हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष