लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: रेल मंत्री पीयूष गोयल का बयान, '225 सीटें जीतेगी बीजेपी-शिवसेना, कहीं नहीं है विपक्ष'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 21, 2019 08:50 IST

Piyush Goyal: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर कहा है कि यहां विपक्षी दल मुकाबले में कहीं नहीं हैं, बीजेपी-शिवसेना की होगी भारी जीत

Open in App
ठळक मुद्देपीयूष गोयल ने कहा, 225 सीटें जीतेगा बीजेपी-शिवसेना गठबंधनगोयल ने कहा कि लोगों को मोदी और फड़नवीस के काम पर है भरोसा

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी-शिवसेना की जबर्दस्त जीत का भरोसा जताया है। सोमवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच गोयल ने कहा कि इन चुनावों में विपक्षी दल कहीं भी मुकाबले में नहीं हैं। 

गोयल ने मुंबई में कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि इन चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 225 सीटें जीतेगा, विपक्ष अपनी विश्वसनीयता खो चुका है और मुकाबले में कही नहीं है। लोग मोदी जी और फड़नवीस जी के साथ हैं।'

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर सोमवार को रहे मतदान में 3237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 235 महिलाएं हैं। महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला बीजेपी-शिवसेना, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। महाराष्ट्र में 8.98 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 4.28 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं, जो 96661 बूथों पर अपना मतदान करेंगे।  

इन चुनावों में बीजेपी सहयोगी दलों समेत 164 जबकि शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस ने 147 और एनसीपी ने 121 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। राज ठाकरे की एमएनएस ने इन चुनावों में 101 उम्मीदवार उतारे हैं। 

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की नजरें सत्ता में वापसी पर हैं। इस गठबंधन का कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 122, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 42 और एनसीपी ने 41 सीटें जीती थीं। 

2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी-शिवेसना गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 में से 41 सीटों पर कब्जा जमाया था जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन महज 5 सीटें ही जीत सकी थी। ऐसे में उसके लिए इन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर पाना आसान नहीं होगा। 

टॅग्स :पीयूष गोयलमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां