लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः फड़नवीस ने कहा- भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत निश्चित, संविधान हमारे लिए गीता, बाइबल और कुरान है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 15:50 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का यह दावा सच नहीं है कि भाजपा की संविधान को बदलने व नौकरियों एवं शिक्षा में आरक्षण की व्यवस्था खत्म करने की योजना है। उन्होंने कहा, ‘‘संविधान हमारे लिए भगवद गीता, बाइबल और कुरान है। जब अठावले जैसे नेता हमारे साथ हैं तो कोई संविधान बदलने के बारे में सोच भी नहीं सकता।’’

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने कहा कि बी आर आंबेडकर ने अनुच्छेद 370 को संविधान में शामिल करने का विरोध किया था।अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के साथ ही आंबेडकर के विरोध का रुख भी न्यायोचित साबित हुआ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत निश्चित है और यह सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे कि आरपीआई (ए) उम्मीदवार विजयी हों।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व वाली आरपीआई (ए) भाजपा-शिवसेना गठबंधन का हिस्सा है। फड़नवीस महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित दलित नेता अठावले द्वारा यहां आयोजित एक रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत निश्चित है और आरपीआई (ए) उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का यह दावा सच नहीं है कि भाजपा की संविधान को बदलने व नौकरियों एवं शिक्षा में आरक्षण की व्यवस्था खत्म करने की योजना है। उन्होंने कहा, ‘‘संविधान हमारे लिए भगवद गीता, बाइबल और कुरान है। जब अठावले जैसे नेता हमारे साथ हैं तो कोई संविधान बदलने के बारे में सोच भी नहीं सकता।’’

फड़नवीस ने कहा कि बी आर आंबेडकर ने अनुच्छेद 370 को संविधान में शामिल करने का विरोध किया था जो जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देता था। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के साथ ही आंबेडकर के विरोध का रुख भी न्यायोचित साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि इंदु मिल में प्रस्तावित आंबेडकर स्मारक दिसंबर 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान सामाजिक आधिकारिता विभाग के लिए बजटीय आवंटन सिंचाई जैसे अन्य विभागों को दे दिया जाता था।

फड़नवीस ने कहा, ‘‘अब भाजपा-शिवसेना शासन के दौरान सरकार ने कानून बनाया कि सामाजिक अधिकारिता विभाग के लिए आवंटित निधि किसी और विभाग को नहीं दी जाएगी। अगर निधि खर्च नहीं की गई तो उसका अगले साल इस्तेमाल किया जाएगा।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबी आर अंबेडकरB R Ambedkar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों