लाइव न्यूज़ :

संजय निरुपम के बगावती तेवर पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- संयम बरतें, खयाली पुलाव ना पकाएं!

By भाषा | Updated: October 4, 2019 15:11 IST

निरूपम के बयान के बारे में पूछे जाने पर मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘ मैंने संजय निरूपम का ट्वीट देखा। ऐसा लगता कि वह अपनी सिफारिश के मुताबिक एक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे।'

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के बारे में भी यही कहा कि उन्हें भी संयम बरतना चाहिए।कांग्रेस ने कहा- संजय निरूपम वरिष्ठ नेता हैं और उनको संयम से काम लेने की जरूरत है।

कांग्रेस ने टिकट वितरण से नाराज संजय निरूपम को शुक्रवार को नसीहत दी कि उन्हें संयम बरतना चाहिए और षड्यंत्र की कहानी गढ़ने एवं खयाली पुलाव पकाने से बचना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह सवाल भी किया कि मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निरूपम उस वक्त सवाल क्यों उठा रहे हैं जब एक सीट पर उनकी पसंद के मुताबिक टिकट नहीं दिया गया? उन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के बारे में भी यही कहा कि उन्हें भी संयम बरतना चाहिए।

निरूपम के बयान के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा, ‘‘ मैंने संजय निरूपम का ट्वीट देखा। ऐसा लगता कि वह अपनी सिफारिश के मुताबिक एक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। संजय निरूपम वरिष्ठ नेता हैं और उनको संयम से काम लेने की जरूरत है। षड्यंत्र वाली कहानी बताने से कुछ फायदा नहीं होने वाला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब टिकट का वितरण होता है तो कई बार ऐसा होता है कि हम जिसका नाम सुझाते हैं तो उसे टिकट नहीं मिलता।’’

तिवारी ने कहा, ‘‘संजय निरूपम जी से पूछना चाहिए कि वह उस समय सवाल क्यों कर रहे हैं जब उनको उनके मुताबिक एक टिकट नहीं मिला? ऐसा लगता है कि निरूपम का मन विचलित है। मेरी राय है कि उन्हें अपनी कल्पनाओं पर लगाम लगाने की जरूरत है। वह खयाली पुलाव नहीं पकाएं।’’

अशोक तंवर की नाराजगी एवं बयानों के बारे में पूछे जाने पर भी तिवारी ने कहा कि तंवर को भी संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोगों को गहराई से सोचना चाहिए कि उनके कदम से पार्टी कमजोर तो नहीं होती है? दोनों नेताओं (तंवर और निरूपम) को आत्मचिंतन की जरूरत है कि क्या उनकी बातों से उन ताकतों को मदद नहीं मिल रही है जिन्होंने इस देश का भट्टा बैठा दिया।’’

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससंजय निरुपम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारतLok Sabha Elections 2024: संजय निरुपम एकनाथ शिंदे-नीत शिवसेना में शामिल होंगे, 19 साल के बाद होगी 'घर वापसी'

भारतLok Sabha Elections: 'भविष्य बनाने के लिए जल्दी से कांग्रेस को छोड़ दें', पूर्व कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?