लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: सत्तारूढ़ महायुति में सेंध!, शरद पवार से मिले विधायक ओमप्रकाश उर्फ ​​बच्चू कडू, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2024 18:39 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: छत्रपति संभाजीनगर में एक रैली के दौरान विधायक ओमप्रकाश उर्फ ​​बच्चू कडू ने चेताया था कि कि अगर किसानों और गरीबों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो राजनीतिक दल राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में हर निर्वाचन क्षेत्र में 10,000 से अधिक वोट खो देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहायुति छोड़ने या गठबंधन के साथ रहने के बारे में फैसला एक सितंबर को किया जाएगा।शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की राकांपा भी शामिल है। विधानसभा चुनावों में 288 सीट में से 20 पर चुनाव लड़ना चाहता है।

Maharashtra Assembly Elections 2024: प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) के अध्यक्ष एवं सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगी विधायक ओमप्रकाश उर्फ ​​बच्चू कडू ने शनिवार को पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कडू ने कहा कि वह एक सितंबर को फैसला करेंगे कि महायुति के साथ बने रहेंगे या गठबंधन छोड़ देंगे। अमरावती के अचलपुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सुबह मोदीबाग में पवार के आवास पर गए। मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने बैठक में किसानों, मजदूरों और दिव्यांगजनों के जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने की योजना बनाई थी। मैं किसी से निराश नहीं हूं। महायुति छोड़ने या गठबंधन के साथ रहने के बारे में फैसला एक सितंबर को किया जाएगा।’’

शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर में एक रैली के दौरान कडू ने चेताया था कि कि अगर किसानों और गरीबों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो राजनीतिक दल राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में हर निर्वाचन क्षेत्र में 10,000 से अधिक वोट खो देंगे। राकांपा (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ‘‘कडू ने बहुत अच्छे काम किए हैं, खासकर दिव्यांगजनों के लिए।

हालांकि, हमारी राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हैं, लेकिन उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए काम किया है। मैं चाहती हूं कि राज्य की बेहतरी के लिए सभी लोग एक साथ आएं।’’ प्रहार जनशक्ति पार्टी सत्तारूढ़ महायुति का सहयोगी दल है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की राकांपा भी शामिल है। कडू ने पहले कहा था कि उनका संगठन अक्टूबर में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनावों में 288 सीट में से 20 पर चुनाव लड़ना चाहता है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?