लाइव न्यूज़ :

महंत नृत्य गोपाल दास को मिली अस्पताल से छुट्टी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:20 IST

Open in App

लखनऊ, नौ दिसंबर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को एक महीने बाद बुधवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मेदांता लखनऊ के निदेशक डॉक्टर राकेश राकेश कपूर ने एक बयान में बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार को देखते हुए आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह एंबुलेंस से अयोध्या चले गये और सरकार ने उनके अयोध्या जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर का इंतजाम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खुद महंत नृत्य गोपाल दास ने भी सफल और संतोषप्रद इलाज के लिए अस्पताल का आभार व्यक्त किया।’’

गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को गत नौ नवंबर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर गंभीर हालत में मेदांता लखनऊ के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके फेफड़ों में जमे खून के थक्के को हटाने का सफल ऑपरेशन किया गया था। उसके बाद उन्हें क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"