लाइव न्यूज़ :

क्यों महाकुंभ नहीं गए राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे?, रामदास आठवले के बाद एकनाथ शिंदे ने पूछे सवाल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 27, 2025 15:54 IST

Mahakumbh 2025: पिछले साल नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदू मतदाताओं ने हाल ही में हुए चुनावों में इन नेताओं को सबक सिखाया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी और उद्धव ठाकरे महाकुंभ में नहीं जाने को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।कांग्रेस ने कहा कि महा कुंभ पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। ठाकरे अब (वीर) सावरकर के विरोधियों के साथ चल रहे हैं।

Mahakumbh 2025: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाकुंभ में न जाकर हिंदुत्व का अपमान किया है और हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए। गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद को 'हिंदुत्ववादी' कहने के लिए दोनों नेताओं की आलोचना की, वहीं कांग्रेस ने कहा कि कुंभ पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सहयोगी दल उद्धव ठाकरे महाकुंभ में नहीं जाने को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

 

शिंदे ने कहा कि वे खुद को हिंदुत्ववादी कहते हैं, लेकिन वे कुंभ में नहीं गए। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। 65 करोड़ से ज्यादा लोग वहां गए, लेकिन वे नहीं गए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी गांधी और ठाकरे पर हमला करते हुए उन्हें ''गुमराह लोग'' बताया। ठाकरे अब (वीर) सावरकर के विरोधियों के साथ चल रहे हैं। कांग्रेस हिंदुत्व विचारधारा की आलोचक रही है।

 

अठावले ने कहा, ‘‘ठाकरे हिंदुत्व के बारे में बात करते हैं, लेकिन उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भाग नहीं लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ठाकरे और गांधी परिवार ने महाकुंभ में भाग न लेकर हिंदुत्व का अपमान किया है। हिंदू होना और महाकुंभ में शामिल न होना हिंदुओं का अपमान है और हिंदुओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।’’

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, लोगों की भावनाओं को देखते हुए उन्हें महाकुंभ में हिस्सा लेना चाहिए था। आठवले ने कहा, ‘‘वे हमेशा हिंदू वोट चाहते हैं, इसके बावजूद वे महाकुंभ में शामिल नहीं हुए। मुझे लगता है कि हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।’’

टॅग्स :महाकुंभ 2025Ramdas Athawaleउद्धव ठाकरेराहुल गांधीएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप