महाकाल कॉरिडोर: महाकाल पथ में 108 स्तंभ हैं जो भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप को दर्शाते हैं, भित्ति चित्रों से उकेरी गई हैं शिव पुराण की कहानियां

By अनिल शर्मा | Updated: October 11, 2022 15:39 IST2022-10-11T15:02:44+5:302022-10-11T15:39:41+5:30

महकाल लोक कॉरिडोर ₹850 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है जिसके पथ में 108 स्तंभ लगे हैं। ये स्तंभ भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप को दर्शाते हैं।

Mahakal lok Corridor there are 108 pillars in the Mahakal path which depicts Ananda Tandava form of Lord Shiva see photos | महाकाल कॉरिडोर: महाकाल पथ में 108 स्तंभ हैं जो भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप को दर्शाते हैं, भित्ति चित्रों से उकेरी गई हैं शिव पुराण की कहानियां

महाकाल कॉरिडोर: महाकाल पथ में 108 स्तंभ हैं जो भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप को दर्शाते हैं, भित्ति चित्रों से उकेरी गई हैं शिव पुराण की कहानियां

Highlightsमहाकाल लोक में भगवान शिव की कई विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।महाकाल लोक में देश की सबसे बड़ी भित्ति चित्रों की दीवार उकेरी गई है।मंदिर परिसर का क्षेत्रफल 2.82 हेक्टेयर था, जो बढ़कर 20.23 हेक्टेयर हो गया है।

उज्जैनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह महकाल लोक कॉरिडोर ₹850 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है जिसके पथ में 108 स्तंभ लगे हैं। ये स्तंभ भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप को दर्शाते हैं।

पीए मोदी आज शाम 6:30 बजे पीएम मोदी महाकाल लोक को देश को समर्पित करेंगे, जिसके दो दिन बाद यह दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। इस भव्य कॉरिडोर की तस्वीरें और वीडियो जारी किए गए हैं। बताते चलें कि महाकाल कॉरिडोर के पथ के साथ भित्ति दीवार चित्र शिव पुराण की कहानियों पर आधारित हैं जिनमें सती व दक्ष की कहानियां शामिल हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर से भी ज्यादा बड़ा है महाकाल लोक कॉरिडोर

उज्जैन के महाकाल मंदिर का विस्तारित कॉरिडोर काशी विश्वनाथ मंदिर से भी ज्यादा बड़ा है। विस्तार से पूर्व मंदिर परिसर का क्षेत्रफल 2.82 हेक्टेयर था, जो बढ़कर 20.23 हेक्टेयर हो गया है। वहीं 900 मीटर लंबी और 25 फीट ऊंची लाल पत्थर की दीवारों पर शिव महापुराण में उल्लेखित घटनाओं को भित्ति चित्र के रूप में चित्रित किया है।

कमल कुंड (50 डायमीटर)
पंचमुखी शिव स्तंभ (50 फीट)
सप्त ऋषि (20 फीट)
त्रिवेणी मंडपम (18600 वर्ग फीट क्षेत्र) में फैला है।

महाकाल लोक में भगवान शिव की कई विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहां भगवान की लीलाओं का अद्भुत चित्रण किया गया है।

महाकाल लोक में देश की सबसे बड़ी भित्ति चित्रों की दीवार उकेरी गई है। कॉरिडोर के गलियों का सौन्दर्यीकरण तथा रामघाट पर सिंहस्थ थीम आधारित डायनेमिक लाईट शो किया जाएगा।

Web Title: Mahakal lok Corridor there are 108 pillars in the Mahakal path which depicts Ananda Tandava form of Lord Shiva see photos

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे