लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Poll 2023: 'महादेव एक एक पैसे का हिसाब लेगा'; दूसरे चरण के मतदान से पहले हिमंत का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल पर ताजा हमला

By रुस्तम राणा | Updated: November 14, 2023 17:19 IST

छत्तीसगढ़ के राजिम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "उन्होंने (भूपेश बघेल) महादेव के नाम पर घोटाला किया है, अब भगवान महादेव आपको नहीं छोड़ेंगे। 'महादेव एक एक पैसे का हिसाब लेगा।"

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने (भूपेश बघेल) महादेव के नाम पर घोटाला किया है, अब भगवान महादेव आपको नहीं छोड़ेंगेसरमा ने कहा, छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस विफल रही है और दूसरे चरण में भी आप (कांग्रेस) हारेंगेईडी ने दावा किया है कि महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है

रायपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले को लेकर अपने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर एक और कटाक्ष किया। छत्तीसगढ़ के राजिम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "उन्होंने (भूपेश बघेल) महादेव के नाम पर घोटाला किया है, अब भगवान महादेव आपको नहीं छोड़ेंगे। 'महादेव एक एक पैसे का हिसाब लेगा। भूपेश बघेल आपके लिए चुकाने का समय आ गया है...छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस विफल रही है और दूसरे चरण में भी आप (कांग्रेस) हारेंगे।''

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव करोड़ों रुपये के सट्टेबाजी ऐप घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। अब, छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे चरण से पहले, भाजपा ने आरोप लगाया है कि बगेहल ऑनलाइन धोखाधड़ी का सरगना था। पहले चरण से ठीक पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बघेल पर निशाना साधा था, जब प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया कि महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। 

दुर्ग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा: "छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। उन्होंने 'महादेव' के नाम को भी नहीं बख्शा है।" बता दें कि महादेव बुक्स एक मोबाइल एप्लिकेशन था जो पोकर, तीन पत्ती और क्रिकेट जैसे आभासी खेलों में अवैध सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान करता था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023हेमंत विश्व शर्माभूपेश बघेलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?