लाइव न्यूज़ :

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर उज्जैन-भोपाल के मध्य मेला स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और क्या है किराया

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 22, 2025 19:07 IST

Maha Shivratri 2025: ट्रेन मक्सी (18:25/18:27), शुजालपुर (19:10/19:12), सीहोर (20:27/20:32) एवं संत हिरदाराम नगर (21:05/21:07) पर रुकेगी और रात 21:35 बजे भोपाल पहुंचेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगाड़ी संख्या 09307 उज्जैन-भोपाल स्पेशल प्रतिदिन शाम 17:35 बजे उज्जैन से प्रस्थान करेगी।मेला स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 04 मार्च, 2025 तक उज्जैन और भोपाल के बीच संचालित होगी।गाड़ी संख्या 09308 भोपाल-उज्जैन स्पेशल रात 22:20 बजे भोपाल से रवाना होगी।

Maha Shivratri 2025: रतलाम मंडल के पश्चिम रेलवे ने महाशिवरात्रि पर्व के दौरान उज्जैन और सीहोर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह मेला स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 04 मार्च, 2025 तक उज्जैन और भोपाल के बीच संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09307 उज्जैन-भोपाल स्पेशल प्रतिदिन शाम 17:35 बजे उज्जैन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मक्सी (18:25/18:27), शुजालपुर (19:10/19:12), सीहोर (20:27/20:32) एवं संत हिरदाराम नगर (21:05/21:07) पर रुकेगी और रात 21:35 बजे भोपाल पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09308 भोपाल-उज्जैन स्पेशल रात 22:20 बजे भोपाल से रवाना होगी। यह संत हिरदाराम नगर (22:43/22:45), सीहोर (23:00/23:05), शुजालपुर (00:25/00:27) एवं मक्सी (01:25/01:27) पर ठहराव के बाद अगले दिन रात 02:20 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

यह ट्रेन स्लीपर, सामान्य श्रेणी और एसएलआर कोच के साथ चलेगी, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव, आगमन-प्रस्थान समय सहित अन्य आवश्यक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर विजिट करने का अनुरोध किया है।

रतलाम मंडल ने बताया कि रेलवे का यह कदम महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत प्रदान करेगा और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का उपलब्ध होगी। खेमराज मीनाजनसंपर्क अधिकारी

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवइंदौरMadhya Pradeshमहाकालेश्वर मंदिरमहाकुंभ 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए