लाइव न्यूज़ :

Maha Political Crisis: शिवसेना विधायक दूसरे राज्यों में जाते हैं और पुलिस को भी नहीं पता, अजीत पवार बोले-यह खुफिया विफलता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 23, 2022 19:36 IST

Maha Political Crisis: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि सरकार को बचाना तीनों दलों (एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना) की जिम्मेदारी है। संजय राउत ही जानते हैं कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअजीत पवार ने कहा कि हम अंत तक उद्धव ठाकरे जी के साथ खड़े रहेंगे। राकांपा नेता जयंत पाटिल ने कहा कि अभी बहुमत साबित करने का सवाल नहीं है।छगन भुजबल ने कहा कि हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं।

Maha Political Crisis: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कहा कि शिवसेना विधायक दूसरे राज्यों में जाते हैं और यहां की पुलिस को भी नहीं पता... यह एक तरह से खुफिया विफलता है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि सरकार को बचाना तीनों दलों (एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना) की जिम्मेदारी है। संजय राउत ही जानते हैं कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया (शिवसेना MVA से बाहर निकलने पर विचार कर रही है)।

अजीत पवार ने कहा कि हम अंत तक उद्धव ठाकरे जी के साथ खड़े रहेंगे। हम मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नजर रख रहे हैं। प्रफुल्ल पटेल महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पार्टी विधायकों की बैठक के लिए वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे। बैठक में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हुए।

राकांपा नेता जयंत पाटिल ने कहा कि अभी बहुमत साबित करने का सवाल नहीं है, एमवीए के पास बहुमत है और वह अभी भी सत्ता में है। बात बस इतनी सी है कि शिवसेना के कुछ विधायक दुखी होकर दूसरे राज्य चले गए हैं लेकिन हमें विश्वास है कि शिवसेना उन्हें वापस लाने में कामयाब होगी।

पार्टी की बैठक के बाद NCP नेता छगन भुजबल ने कहा कि हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं और अंतिम क्षण तक उनका समर्थन करेंगे। हमारे पास सरकार के लिए नंबर हैं क्योंकि शिवसेना के किसी विधायक ने इस्तीफा नहीं दिया है और न ही शिवसेना ने किसी को पार्टी से निष्कासित किया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाउद्धव ठाकरेअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी